Khulasa Online
Breaking
• एसआई भर्ती मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में होगी अहम सुनवाई, रद्द होने पर चयनित उम्मीदवारों ने दी थी चुनौती, सरकार ने अभी तक अपील नहीं की • उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर : कल जारी होंगे नीट यूजी के लिए प्रवेश पत्र, इतने बजे से कर सकेंगे डाउनलोड • ट्रंप के कार्यक्रम में गोलीबारी का घटनाक्रम : कैसे सुरक्षा घेरा तोड़ घुसा संदिग्ध, फायरिंग के बाद कब-क्या हुआ? • टेकऑफ के दौरान विमान का इंजन फेल,आग लगी, कई यात्री घायल,  दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में इतने प्रतिशत होंगी महिलाएं, संसदीय बोर्ड से सचिव स्तर तक फॉर्मूला लागू • एसआई भर्ती मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में होगी अहम सुनवाई, रद्द होने पर चयनित उम्मीदवारों ने दी थी चुनौती, सरकार ने अभी तक अपील नहीं की • उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर : कल जारी होंगे नीट यूजी के लिए प्रवेश पत्र, इतने बजे से कर सकेंगे डाउनलोड • ट्रंप के कार्यक्रम में गोलीबारी का घटनाक्रम : कैसे सुरक्षा घेरा तोड़ घुसा संदिग्ध, फायरिंग के बाद कब-क्या हुआ? • टेकऑफ के दौरान विमान का इंजन फेल,आग लगी, कई यात्री घायल,  दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में इतने प्रतिशत होंगी महिलाएं, संसदीय बोर्ड से सचिव स्तर तक फॉर्मूला लागू
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर : नशीला पदार्थ पिलाकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

rk
2 months ago
बीकानेर : नशीला पदार्थ पिलाकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म


बीकानेर : नशीला पदार्थ पिलाकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म
बीकानेर। नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने छतरगढ़ पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। पीडिता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) व एससी-एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीडिता ने पुलिस को बताया कि करीब चार वर्ष पूर्व उसकी पहचान छतरगढ़ क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। समय के साथ आरोपी ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा दिया और उसके कुछ निजी फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। इन्हें डिलीट करने के बहाने आरोपी ने दो फरवरी की शाम पीडिता को अपने क्वार्टर में बुलाया और नहीं आने पर सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने की धमकी दी। पीडिता के अनुसार आरोपी ने चाय व कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। होश में आने पर उसे तीन व्यक्तियों द्वारा दुष्कर्म किए जाने का संदेह हुआ। पीडिता के शरीर पर सिगरेट से जलाने के निशान भी पाए गए। घटना के बाद पीडिता ने 100 नंबर कंट्रोल रूम पर सूचना दी। मौके पर छतरगढ़ पुलिस पहुंची और पीडिता को सरकारी अस्पताल ले जाकर मेडिकल जांच करवाई गई, जिसमें शरीर पर जलने के निशानों की पुष्टि हुई। मामला सामूहिक बलात्कार और जाति सूचक अपमान से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच खाजूवाला वृत्ताधिकारी अमरजीत चावला द्वारा की जा रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी शीघ गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: