Khulasa Online
Breaking
• एसआई भर्ती मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में होगी अहम सुनवाई, रद्द होने पर चयनित उम्मीदवारों ने दी थी चुनौती, सरकार ने अभी तक अपील नहीं की • उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर : कल जारी होंगे नीट यूजी के लिए प्रवेश पत्र, इतने बजे से कर सकेंगे डाउनलोड • ट्रंप के कार्यक्रम में गोलीबारी का घटनाक्रम : कैसे सुरक्षा घेरा तोड़ घुसा संदिग्ध, फायरिंग के बाद कब-क्या हुआ? • टेकऑफ के दौरान विमान का इंजन फेल,आग लगी, कई यात्री घायल,  दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में इतने प्रतिशत होंगी महिलाएं, संसदीय बोर्ड से सचिव स्तर तक फॉर्मूला लागू • एसआई भर्ती मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में होगी अहम सुनवाई, रद्द होने पर चयनित उम्मीदवारों ने दी थी चुनौती, सरकार ने अभी तक अपील नहीं की • उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर : कल जारी होंगे नीट यूजी के लिए प्रवेश पत्र, इतने बजे से कर सकेंगे डाउनलोड • ट्रंप के कार्यक्रम में गोलीबारी का घटनाक्रम : कैसे सुरक्षा घेरा तोड़ घुसा संदिग्ध, फायरिंग के बाद कब-क्या हुआ? • टेकऑफ के दौरान विमान का इंजन फेल,आग लगी, कई यात्री घायल,  दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में इतने प्रतिशत होंगी महिलाएं, संसदीय बोर्ड से सचिव स्तर तक फॉर्मूला लागू
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

चांदी लगातार तीसरे दिन गिरी, सोना भी गिरकर ₹1.40 लाख पर आया,  मुनाफा वसूली से गिर रही कीमतें

rk
2 months ago
चांदी लगातार तीसरे दिन गिरी, सोना भी गिरकर ₹1.40 लाख पर आया,  मुनाफा वसूली से गिर रही कीमतें

चांदी लगातार तीसरे दिन गिरी, सोना भी गिरकर ₹1.40 लाख पर आया,  मुनाफा वसूली से गिर रही कीमतें

जयपुर। बजट पेश होने के एक दिन बाद यानी 2 फरवरी को गोल्ड और सिल्वर मार्केट में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। वायदा बाजार में चांदी करीब ₹23 हजार (9%) टूटकर ₹2.41 लाख प्रति किलो पर आ गई, जबकि सोना करीब ₹7 हजार (6%) गिरकर ₹1.40 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सर्राफा बाजार में भी इसका असर दिखा, जहां चांदी ₹29,255 और सोना ₹6,427 सस्ता हुआ। India Bullion and Jewellers Association (IBJA) के अनुसार एक किलो चांदी का भाव घटकर ₹2,36,496 और 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,42,270 प्रति 10 ग्राम रह गया है। बीते तीन दिनों में वायदा बाजार यानी MCX पर सोना करीब ₹30 हजार और चांदी करीब ₹1.60 लाख तक सस्ती हो चुकी है। विशेषज्ञों के मुताबिक रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद निवेशकों की मुनाफावसूली और फिजिकल डिमांड में आई कमजोरी इसकी प्रमुख वजह है। वहीं सेबी रजिस्टर्ड कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता के अनुसार Chicago Mercantile Exchange (CME) द्वारा सोने पर मार्जिन 6% से बढ़ाकर 8% और चांदी पर 11% से बढ़ाकर 15% किए जाने से भी कीमतों पर दबाव बना हुआ है, क्योंकि मार्जिन बढ़ते ही कई ट्रेडर्स को अतिरिक्त रकम न होने पर अपनी होल्डिंग बेचनी पड़ रही है, जिससे बाजार में तेज बिकवाली और दामों में गिरावट देखने को मिल रही है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: