Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

पाकिस्तानी हैंडलर्स के साथ मिलकर करोड़ों की ठगी,साइबर पुलिस ने डबली राठान से आरोपी पकड़ा, 14 राज्यों में 36 शिकायतें

rk
4 months ago
पाकिस्तानी हैंडलर्स के साथ मिलकर करोड़ों की ठगी,साइबर पुलिस ने डबली राठान से आरोपी पकड़ा, 14 राज्यों में 36 शिकायतें


पाकिस्तानी हैंडलर्स के साथ मिलकर करोड़ों की ठगी,साइबर पुलिस ने डबली राठान से आरोपी पकड़ा, 14 राज्यों में 36 शिकायतें
हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ में साइबर थाना पुलिस ने पाकिस्तानी हैंडलर्स के इशारे पर करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान डबलीवास राठान निवासी हरदीप सिंह (29) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार ऑपरेशन साइबर क्लीन के तहत जांच में सामने आया कि आरोपी किराए पर बैंक खाते लेकर साइबर धोखाधड़ी को अंजाम दे रहा था। इन खातों में 3 करोड़ 26 लाख रुपये का लेन-देन हुआ है।
इन खातों से जुड़े 14 राज्यों से कुल 36 साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज की गई हैं। एक खाताधारक ने इस संबंध में मामला भी दर्ज कराया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी रघुवीर सिंह बीका ने एसआई राजपाल सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। पुलिस ने गहन जांच के बाद आरोपी हरदीप सिंह को गिरफ्तार किया।
आरोपी हरदीप सिंह को 6 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। कार्रवाई करने वाली टीम में कांस्टेबल प्रमोद कुमार, सुनील कुमार, रूपसिंह, पंकज कुमार और साइबर थाना के कांस्टेबल गजराज सिंह शामिल थे।
हनुमानगढ़ एसपी हरी शंकर ने बताया कि आरोपी हरदीप सिंह के पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में होने के सबूत मिले हैं। आरोपी की जोन कार्यालय, सीआईडी, श्रीगंगानगर में जेआईसी (ज्वाइंट इंटेलिजेंस कमेटी) करवाई जा चुकी है।
एसपी ने आगे बताया कि हरदीप सिंह 6 फरवरी तक पुलिस अभिरक्षा में है और पाकिस्तानी संपर्क व धोखाधड़ी के संबंध में विस्तृत अनुसंधान जारी है।
हैंडलर्स को भेजी जाती थी यूएसडीटी पेमेंट
पुलिस जांच में सामने आया कि हरदीप सिंह पाकिस्तान से संचालित साइबर फ्रॉड गिरोह के साथ मिलकर काम करता था। हरदीप सिंह द्वारा लोगों को झांसा देकर उन से बैंक खाते की जानकारी व दस्तावेज लेकर पाकिस्तान में बैठे गिरोह के सदस्य को भेज दी जाती थी।
इसके बाद पाकिस्तान में बैठे गिरोह द्वारा फेसबुक, इंस्टाग्राम पर सस्ता सामान बेचने, हर्षा साई फाउण्डेशन आदि का विज्ञापन दिखाकर पीडित की सहायता का झांसा देकर साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता। इसकी राशि आरोपी हरदीप सिंह द्वारा उपलब्ध करवाये गये बैंक खातों में जमा होती।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: