Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

मुकाम मठ के पीठाधीश्वर स्वामी रामानंद महाराज की कार पलटी, बाल-बाल बचे

rk
5 months ago
मुकाम मठ के पीठाधीश्वर स्वामी रामानंद महाराज की कार पलटी, बाल-बाल बचे

मुकाम मठ के पीठाधीश्वर स्वामी रामानंद महाराज की कार पलटी, बाल-बाल बचे

खुलासा न्यूज़। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से जयपुर में मुलाकात कर लौट रहे मुकाम मठ के पीठाधीश्वर स्वामी रामानंद महाराज की कार रविवार देर रात अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा जसरासर-कातर सड़क मार्ग पर हुआ। बताया जा रहा है कि नीलगाय को बचाने के प्रयास में वाहन पलट गया। इस दुर्घटना में स्वामी रामानंद महाराज को मामूली चोटें आईं, लेकिन वे बाल-बाल बच गए।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। महाराज को सुरक्षित बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मठ भेज दिया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। घटना के बाद अनुयायियों में चिंता का माहौल है और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की जा रही है।

खेजड़ी संरक्षण पर सीएम से हुई थी अहम चर्चा
हादसे से कुछ घंटे पहले ही संतों के प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की थी। बैठक में खेजड़ी वृक्षों की कटाई पर रोक और पर्यावरण संरक्षण के लिए कठोर कानून बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई, जिसे संतों ने सकारात्मक बताया। प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा सत्र में खेजड़ी संरक्षण कानून लाने और तत्काल कटाई रोकने की मांग रखी थी।

खेजड़ी बचाने की मांग को लेकर बीकानेर में बिश्नोई धर्मशाला के सामने पिछले आठ दिनों से महापड़ाव जारी है। प्रदेशभर से महिला-पुरुष पर्यावरण प्रेमी इसमें शामिल हो रहे हैं। आंदोलनकारियों का कहना है कि खेजड़ी राजस्थान की जीवनरेखा है और इसके संरक्षण के लिए ठोस कानून जरूरी है। संघर्ष समिति ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द निर्णय नहीं हुआ तो 17 फरवरी को मुकाम मेले के अवसर पर बीकानेर में करीब 5 लाख लोग सामूहिक अनशन करेंगे। फाल्गुन माह में मुकाम मेले के दौरान देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, जिससे आंदोलन के और तेज होने के आसार जताए जा रहे हैं।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: