Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर : चिकित्साधिकारी द्वारा आकस्मिक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था को लेकर जताई नाराजगी, ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश

Bansal
8 months ago
बीकानेर : चिकित्साधिकारी द्वारा आकस्मिक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था को लेकर जताई नाराजगी, ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश

बीकानेर : चिकित्साधिकारी द्वारा आकस्मिक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था को लेकर जताई नाराजगी, ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश
मैराथन सेक्टर मीटिंग आयोजित, स्वास्थ्य कार्यक्रमों की गहन समीक्षा

बीकानेर, 3 फरवरी। खंड मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील जैन एवं खंड कार्यक्रम अधिकारी श्री ऋषि कल्ला द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैमलसर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र परिसर में एक मैराथन सेक्टर मीटिंग का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी संबंधित राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैमलसर में सफाई व्यवस्था अत्यंत असंतोषजनक पाए जाने पर डॉ. जैन ने नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही किए जाने के निर्देश चिकित्साधिकारी प्रभारी को प्रदान किए।
मैराथन सेक्टर बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. सुनील जैन ने निर्देश दिए कि सभी स्वास्थ्यकर्मी अपने-अपने क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना प्राथमिकता से सुनिश्चित करें तथा आमजन के साथ शिष्ट एवं संवेदनशील व्यवहार करें, जिससे अधिक से अधिक नागरिक उपकेंद्रों एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित हों।
आरसीएच कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान जिन चिकित्सा संस्थानों की प्रगति लक्ष्यों के अनुरूप नहीं पाई गई, उन्हें पाँच दिवसीय विशेष अभियान चलाकर शेष गतिविधियों को पूर्ण करने तथा समस्त कार्यों की पीसीटीएस पोर्टल पर समयबद्ध प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
मौसमी बीमारियों के संबंध में सभी चिकित्साधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मियों को सतर्क रहते हुए प्रभावी नियंत्रण एवं सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि न हो।
गैर संचारी रोग कार्यक्रम की समीक्षा में यह पाया गया कि स्क्रीनिंग की तुलना में उपचार एवं फॉलो-अप की प्रगति कम है। इस पर सभी संस्थानों को उपचार, फॉलो-अप तथा गर्भाशय ग्रीवा, स्तन एवं मुख कैंसर की स्क्रीनिंग कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
एनीमिया मुक्त राजस्थान अभियान की समीक्षा में खंड की आईएफए प्रगति मात्र 16 प्रतिशत पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की गई। सभी चिकित्सा संस्थानों को आईएफए सिरप, पिंक एवं ब्लू टैबलेट की पर्याप्त उपलब्धता, विद्यालयों तक आपूर्ति तथा शाला दर्पण पोर्टल पर नियमित प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही उप स्वास्थ्य केंद्र नाल, भरूपावा एवं कावनी की एएनएम का राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संबंध में क्षमता संवर्धन करने के निर्देश भी प्रदान किए गए।
बैठक में चिकित्साधिकारी प्रभारी डॉ. राहुल, स्वास्थ्यकर्मी, आशा सहयोगिनी, आशा सुपरवाइजर, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी एवं नर्सिंग अधिकारी उपस्थित रहे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: