Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर : बीसीएमओ पूगल डॉ. मुकेश कुमार मीणा ने किया चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों को नोटिस

Bansal sadi
7 months ago
बीकानेर : बीसीएमओ पूगल डॉ. मुकेश कुमार मीणा ने किया चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों को नोटिस

बीकानेर : बीसीएमओ पूगल डॉ. मुकेश कुमार मीणा ने किया चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों को नोटिस

पूगल, 31 जनवरी। खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी पूगल डॉ. मुकेश कुमार मीणा द्वारा शनिवार को खण्ड क्षेत्र के चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीगढ़, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सत्तासर तथा उपकेंद्र केला का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी चिकित्सा एवं नर्सिंग कार्मिकों को समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहने तथा चिकित्सालयों में चौबीसों घंटे स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाए गए कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।

डॉ. मीणा ने संबंधित स्टाफ को गैर संचारी रोग कार्यक्रम का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने, टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत निश्चय पहचान संख्या तथा संपर्क सर्वेक्षण के लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। एएनएम को फील्ड स्तर पर सभी गतिविधियों का नियमित रूप से संपादन सुनिश्चित करने तथा गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीगढ़ एवं सत्तासर में कार्यरत प्रयोगशाला तकनीशियनों को मलेरिया एवं क्षय रोग जांच की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी स्टाफ को निर्धारित ड्रेस कोड में ड्यूटी करने तथा कायाकल्प मॉनिटरिंग रजिस्टर पूर्ण रखने के निर्देश दिए गए। सभी कार्मिकों को फील्ड एवं संस्थागत स्तर पर चौबीसों घंटे ड्यूटी करते हुए सभी आवश्यक गतिविधियां समय पर पूर्ण करने हेतु पाबंद किया गया।

निरीक्षण के दौरान पीएचसी सत्तासर एवं मोतीगढ़ में साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाए जाने पर संबंधित फर्म को नोटिस जारी कर भुगतान रोकने के निर्देश दिए गए। वहीं उपकेंद्र केला में एएनएम को तीन दिवस में साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को प्रति माह न्यूनतम पांच उपकेंद्रों का निरीक्षण करने, प्रति माह सेक्टर मीटिंग आयोजित कर सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में शत-प्रतिशत उपलब्धियां अर्जित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रति माह रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित करने तथा सभी संस्थानों का नियमित मासिक निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश भी प्रदान किए गए।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: