अब बिना टिकट रेल में चढ़े तो देना पड़ेगा भारी,बीकानेर मंडल ने वसूला करोड़ों का जुर्माना - Khulasa Online अब बिना टिकट रेल में चढ़े तो देना पड़ेगा भारी,बीकानेर मंडल ने वसूला करोड़ों का जुर्माना - Khulasa Online

अब बिना टिकट रेल में चढ़े तो देना पड़ेगा भारी,बीकानेर मंडल ने वसूला करोड़ों का जुर्माना

खुलासा न्यूज,बीकानेर। बिना टिकट रेल से यात्रा करने वालों के खिलाफ रेल प्रशासन सख्त हो गया है। पिछले एक महीने में रेलवे ने अकेले बीकानेर मंडल से एक करोड़ 34 लाख रुपए यात्रियों से जुर्माने के रूप में वसूले हैं। बीकानेर मंडल के इतिहास में पहली बार इतनी राशि जुर्माने के रूप में वसूली गई है। इनमें बेटिकट यात्रियों के साथ ही स्टेशन पर गंदगी फैलाने वाले भी शामिल है।
रेलवे प्रबंधन ने बताया कि पिछले एक महीने में 26202 मामलों से 1.36 करोड़ रुपये का राजस्व वसूला गया है , जो कि आज तक सर्वाधिक है । मुख्य टिकट निरीक्षक जगदेव सिंह रंधावा के निर्देश पर मंडल के सभी टिकट चैकिंग स्टाफ द्वारा समय समय पर अलग-अलग ग्रु प अभियान चला कर यह टारगेट पूरा किया गया। इनमें टिकट कर्मचारी चैकिंग कर्मचारी रविन्द्र चौहान ने सबसे ज्यादा कार्रवाई की। उन्होंने 772 मामलों से 4.96 लाख से भी अधिक राजस्व अर्जित किया। आशीष व्‍यास 675 मामलों से 4.65 लाख रुपए, हनुमानगढ़ के विजय पॉल ने 664 मामलों से 4.02 लाख रुपए, हनुमानगढ़ के राजेन्द्र वर्मा ने 597 मामलों से 3.54 लाख रुपए और हनुमानगढ़ की ही अर्चना शर्मा ने 555 मामलों से 2.87 लाख रुपए की वसूली की। स्लीपर क्लास में भी रेलवे ने सघन अभियान छेड़ा हुआ है, इसमें लालगढ़ के टीटीई सुशील कुमार ने 468 मामलों से 2.71 लाख रुपए, भिवानी के सुखविन्द्र सिंह ने 508 मामलों से 2.08 लाख एवं श्रीगंगानगर की नाजू अरोड़ा ने 481 मामलों से 1.64 लाख रुपए की वसूली की।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26