Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

महिला के आपत्तिजनक फोटो खींचकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी की जमानत खारिज

rk
5 months ago
महिला के आपत्तिजनक फोटो खींचकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी की जमानत खारिज

महिला के आपत्तिजनक फोटो खींचकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी की जमानत खारिज
बीकानेर। देशनोक थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग के मामले में आरोपी जगदीश नायक को कोर्ट से राहत नहीं मिली। जिला न्यायाधीश रेणु सिंगला ने सुनवाई के बाद आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी गई। प्रकरण के अनुसार, पीडि़ता ने 18 सितंबर 2025 को देशनोक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया कि आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक फोटो खींचकर ब्लैकमेल किया और करीब एक साल तक धमकाकर दुष्कर्म किया। साथ ही सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर फोटो वायरल करने का भी आरोप लगाया गया। पुलिस ने मामले की एफआईआर दर्ज कर आरोपी को 22 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार किया था। इससे पहले मजिस्ट्रेट कोर्ट भी आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर चुका था। लेकिन आरोपी पक्ष ने दलील दी कि उसे झूठा फंसाया गया है और जांच पूरी हो चुकी है, इसलिए जमानत दी जाए। वहीं अभियोजन पक्ष ने आरोपों को गंभीर और जघन्य प्रकृति का बताते हुए जमानत का विरोध किया। कोर्ट का आदेशकोर्ट ने केस डायरी, पीडि़ता के बयान और मोबाइल व सोशल मीडिया से जुड़े सबूतों का अवलोकन किया। कोर्ट ने माना कि आरोपी पर लगे आरोप गंभीर हैं और गवाहों को धमकाने या सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इन सभी तथ्यों को देखते हुए कोर्ट ने कहा कि इस स्तर पर आरोपी को जमानत देना उचित नहीं है और जगदीश नायक की जमानत याचिका खारिज कर दी गई।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: