Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

राजस्थान सरकार एटीएम के जरिए बांटेगी गेहूं, बीकानेर सहित इन जिलों में जल्द शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट

rk
5 months ago
राजस्थान सरकार एटीएम के जरिए बांटेगी गेहूं, बीकानेर सहित इन जिलों में जल्द शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट

राजस्थान सरकार एटीएम के जरिए बांटेगी गेहूं, बीकानेर सहित इन जिलों में जल्द शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट

जयपुर। नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट (NFSA) से जुड़े परिवारों को अब राशन की दुकान से गेहूं लेने के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। परिवार का सदस्य जब चाहे, तब अपने कोटे का गेहूं किसी भी समय एटीएम के जरिए उठा सकेगा। इसके लिए सरकार आने वाले महीनों में एक पायलट शुरू करने जा रही है, जिसमें तीन जिलों जयपुर, बीकानेर और भरतपुर को शामिल किया है।

खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने बताया- हमने एटीएम मशीन की तरफ पर गेहूं का वितरण करने के लिए ग्रेन एटीएम (अनाज एटीएम) लगाने जा रहे है। इस एटीएम के जरिए NFSA से जुड़े लोग अपने कोटे का ले सकेंगे।

जिस तरह एटीएम की सुविधा 24*7 दिन होती है, ठीक उसी तरह अनाज वितरण के लिए लगने वाले ग्रेन एटीएम में भी ये सुविधा होगी। इसका फायदा ये होगा, कि लोगों को राशन की दुकानों पर गेहूं लेने के लिए लाइन में घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

वर्तमान में प्रदेश में NFSA सूची से 4 करोड़ 35 लाख 49,571 लोग जुड़े है, जो फ्री गेहूं उठा रहे है। सरकार की तरफ से चलाए जा रहे गिवअप अभियान में अब तक कुल 81 लाख व्यक्तियों ने स्वेच्छा और ई-केवाईसी नहीं करवाने के कारण सूची से बाहर हो चुके है। वहीं अब तक 72 लाख 78 हजार 723 नए पात्र व्यक्तियों को सरकार ने इस सूची में जोड़ा है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: