Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

अब बिना ऑनलाइन पास के नहीं देख सकेंगे भारत-पाक बॉर्डर, आज से नियम लागू, यहां करना होगा आवेदन

rk
2 months ago
अब बिना ऑनलाइन पास के नहीं देख सकेंगे भारत-पाक बॉर्डर, आज से नियम लागू, यहां करना होगा आवेदन

अब बिना ऑनलाइन पास के नहीं देख सकेंगे भारत-पाक बॉर्डर, आज से नियम लागू, यहां करना होगा आवेदन

जैसलमेर। श्री तनोट माता मंदिर और भारत-पाक सीमा (बॉर्डर विजिट) देखने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है। श्री तनोट माता मंदिर ट्रस्ट ने सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने और पर्यटकों की बढ़ती भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए सीमा-दर्शन के लिए ऑनलाइन बॉर्डर पास अनिवार्य कर दिया है। यह नई व्यवस्था आज, 12 फरवरी 2026 से प्रभावी हो गई है।

वेबसाइट से करना होगा आवेदन

ट्रस्ट की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, अब किसी भी आगंतुक को बिना पूर्व पंजीकरण के बॉर्डर क्षेत्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। श्रद्धालुओं को यात्रा से पहले ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.shritanotmatamandirtrust.com पर जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन के बाद पास की कॉपी आवेदक के पंजीकृत ई-मेल पर भेजी जाएगी।

चेक-इन के लिए साथ लानी होंगी 2 कॉपी

ट्रस्ट ने स्पष्ट किया है कि लंबी कतारों और प्रतीक्षा समय को कम करने के लिए श्रद्धालुओं को अपने पास की दो प्रिंटेड प्रतियाँ साथ लाना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही, सत्यापन के लिए वही मूल पहचान पत्र साथ रखना होगा, जिसका विवरण ऑनलाइन फॉर्म भरते समय दिया गया था।

बच्चों को पास से छूट, वयस्कों के लिए अलग पंजीकरण

नियमों के अनुसार, प्रत्येक वयस्क को अपना व्यक्तिगत पास बनवाना होगा। हालांकि, राहत की बात यह है कि 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए अलग से पास बनवाने की आवश्यकता नहीं होगी। वे अपने अभिभावकों के साथ प्रवेश कर सकेंगे।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: