Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
ashvini middha
dharamveer nahta
Chetna choudhary
Chetna choudhary
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

शराब कारोबारियों ने अपनी दुकानें बंद रख आबकारी ऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन, जानें क्या है मांग

Bansal sadi
6 months ago
शराब कारोबारियों ने अपनी दुकानें बंद रख आबकारी ऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन, जानें क्या है मांग

शराब कारोबारियों ने अपनी दुकानें बंद रख आबकारी ऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन, जानें क्या है मांग 

जयपुर। जयपुर में आज शराब कारोबारियों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखते हुए आबकारी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने शराब की बिक्री के लिए दुकानों का संचालन समय बढ़ाने के साथ पुलिस प्रशासन की तरफ से किए जा रहे नाजायज परेशान करने की प्रवृति को रोकने की मांग की। हालांकि इस बंद का जयपुर में मिला-जुला असर रहा।

शहर में अधिकांश व्यापारियों ने इस विरोध में अपना समर्थन दिया, लेकिन कुछ व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान सुबह खोले रखे। लेकिन बाद में उन्हें भी संगठन के पदाधिकारियों ने समझाइश करके बंद करवा दिया।

राज लिकर वेलफेयर सोसायटी के बैनरतले सैंकड़ों व्यापारी दिन में झालाना स्थित आबकारी ऑफिस पहुंचे। यहां सभी ने सरकार की नई आबकारी पॉलिसी में शराब बिक्री का टारगेट बढ़ाने का विरोध जताया। सोसायटी के अध्यक्ष निलेश मेवाड़ा ने बताया- सरकार ने बिक्री का तो टारगेट 12.5 फीसदी बढ़ा दिया, लेकिन सरकार ने बिक्री का समय बढ़ाने का जो आश्वासन दिया था वह नहीं बढ़ाया।

प्रदर्शनकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल ऑफिस में जिला आबकारी अधिकारी महिपाल सिंह से मिला और उनको ज्ञापन देकर अपनी समस्याएं बताई।

जिला आबकारी अधिकारी को ज्ञापन देने के बाद व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल सचिवालय में आबकारी कमिश्नर शिवप्रकाश नकाते से मिलने पहुंचा। यहां कमिश्नर ने प्रतिनिधि मंडल की बात सुनी और आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर जल्द सरकार स्तर पर चर्चा के बाद सकारात्मक निर्णय किया जाएगा।

हालांकि उन्होंने पुलिस की तरफ से नाजायज परेशान करने के मामले पर तुरंत पुलिस अधिकारियों से फोन करके इसका निस्तारण करने की बात कही। पुलिस अधिकारियों से बात करने और आश्वासन मिलने के बाद व्यापारियों ने दोपहर करीब 2 बजे बाद वापस अपनी दुकानें खोली।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: