Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• सरकार बोली - पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, एलपीजी चिंता का विषय, रोजाना इतने लाख सिलेंडर बुक हो रहे • अमेरिका का दावा - ईरान में 15 हजार ठिकानों पर हमले किए, रक्षामंत्री बोले - आज सबसे ज्यादा हवाई हमले होंगे, ईरान की सैन्य क्षमता खत्म करेंगे • भारत पर फिर से टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, 16 बिजनेस पार्टनर्स के खिलाफ जांच शुरू, अनुचित व्यापार के सबूत मिले तो भारी टैक्स लगेगा • ‘दुनिया ने कभी ऐसे हालात का सामना नहीं किया’, देश में गैस की किल्लत के मुद्दे पर लोकसभा में बोले पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी • सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान पंचायत-चुनाव मामले में हस्तक्षेप से किया इनकार, पढ़े खबर ... • सरकार बोली - पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, एलपीजी चिंता का विषय, रोजाना इतने लाख सिलेंडर बुक हो रहे • अमेरिका का दावा - ईरान में 15 हजार ठिकानों पर हमले किए, रक्षामंत्री बोले - आज सबसे ज्यादा हवाई हमले होंगे, ईरान की सैन्य क्षमता खत्म करेंगे • भारत पर फिर से टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, 16 बिजनेस पार्टनर्स के खिलाफ जांच शुरू, अनुचित व्यापार के सबूत मिले तो भारी टैक्स लगेगा • ‘दुनिया ने कभी ऐसे हालात का सामना नहीं किया’, देश में गैस की किल्लत के मुद्दे पर लोकसभा में बोले पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी • सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान पंचायत-चुनाव मामले में हस्तक्षेप से किया इनकार, पढ़े खबर ...
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

मैक्रों से मुलाकात के बाद पीएम मोदी बोले - एवरेस्ट तक उडऩे वाला हेलिकॉप्टर बनाएगा भारत

3 weeks ago
मैक्रों से मुलाकात के बाद पीएम मोदी बोले - एवरेस्ट तक उडऩे वाला हेलिकॉप्टर बनाएगा भारत

मैक्रों से मुलाकात के बाद पीएम मोदी बोले - एवरेस्ट तक उडऩे वाला हेलिकॉप्टर बनाएगा भारत

मुंबई। पीएम मोदी ने मंगलवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने मुंबई में जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस मिलकर भारत में ऐसे हेलिकॉप्टर का निर्माण करेंगे, जो माउंट एवरेस्ट जैसी ऊंचाइयों तक उड़ान भरेगा।

मोदी ने फ्रांस को भारत का स्पेशल पार्टनर बताया और कहा कि दोनों देशों ने अपने रिश्तों को ‘स्पेशल ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ लेवल तक अपग्रेड करने का फैसला किया है।

‘स्पेशल ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का मतलब है कि दोनों देश सिर्फ व्यापार या हथियारों की खरीद-फरोख्त तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि सुरक्षा, तकनीक, अंतरिक्ष, समुद्री इलाकों की सुरक्षा और बड़े वैश्विक मुद्दों पर साथ मिलकर काम करेंगे। इससे पहले दोनों देशों के बीच संबंध 'स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' लेवल के थे। यह पार्टनरशिप साल 1998 में शुरू हुई थी।

इसके बाद मैक्रों ने इंडिया-फ्रांस इनोवेशन फोरम को संबोधित करते हुए कहा दुनिया के कई बड़ी कपनियों के CEO भारतीय हैं। उन्होंने कहा कि अल्फाबेट, माइक्रोसॉफ्ट, IBM, एडोबी और पालो आल्टो नेटवर्क्स के CEO भारतीय हैं। अब भारत लीडरशिप करने वाला देश बन गया है।

राष्ट्रपति बनने के बाद चौथी बार भारत पहुंचे मैक्रों

राष्ट्रपति बनने के बाद मैक्रों का यह चौथा भारत दौरा है। इससे पहले वे मार्च 2018 में पहली बार भारत आए थे। इसके बाद वे सितंबर 2023 में G20 समिट के लिए और जनवरी 2024 में गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनकर आए थे।

भारत और फ्रांस के बीच 1998 से रणनीतिक साझेदारी है और दोनों देश रक्षा, तकनीक, अंतरिक्ष और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में साथ काम करते हैं। यह दौरा भी इसी सहयोग को आगे बढ़ाने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: