Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बारात में शामिल होने जा रहे पांच दोस्त की बोलेरो नहर में गिरने का मामला : 40 घंटे बाद दो और युवकों के शव बरामद, पांचों युवक की मौत

Bansal sadi
6 months ago
बारात में शामिल होने जा रहे पांच दोस्त की बोलेरो नहर में गिरने का मामला : 40 घंटे बाद दो और युवकों के शव बरामद, पांचों युवक की मौत

बारात में शामिल होने जा रहे पांच दोस्त की बोलेरो नहर में गिरने का मामला : 40 घंटे बाद दो और युवकों के शव बरामद, पांचों युवक की मौत

हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ के भिरानी थाना क्षेत्र के अजीतपुरा के पास नहर में बोलेरो गिरने से लापता हुए दो और युवकों के शव रविवार को बरामद कर लिए गए। इस दुर्घटना में अब तक सभी पांच युवकों की मौत हो चुकी है। शवों को दुर्घटना के करीब 40 घंटे बाद निकाला जा सका।

जानकारी के अनुसार, रविवार को बेजवा निवासी मुकेश पुत्र नेतराम और आशीष पुत्र रघुवीर के शव नहर से निकाले गए। इससे पहले, शुक्रवार रात को आशीष चबरवाल और शनिवार शाम को अमित पुत्र भीमाराम का शव बरामद किया गया था।

यह दुर्घटना शुक्रवार रात करीब नौ बजे हुई थी, जब पांच दोस्त एक बारात में शामिल होने के लिए सागड़ा जा रहे थे। उनकी बोलेरो गाड़ी बेकाबू होकर रासलना वितरिका में गिर गई थी। गाड़ी में कानावासी निवासी आशीष चबरवाल, अनुराग पुत्र मुकेश, बेजवा के मुकेश पुत्र नेतराम, अमित पुत्र भीमाराम और आशीष पुत्र रघुवीर सवार थे। सभी दूल्हे के दोस्त थे।

दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने एक युवक, अनुराग (19) निवासी कानावासी, सादुलपुर, को नहर से बाहर निकाल लिया था। शुक्रवार रात 10 बजे क्रेन की मदद से बोलेरो को बाहर निकाला गया, जिसमें आशीष चबरवाल का शव मिला। लापता अन्य युवकों की तलाश के लिए शनिवार सुबह से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था।

भिरानी एसएचओ लखवीर सिंह ने बताया कि दुर्घटना में लापता सभी युवकों के शव निकाल लिए गए हैं। उन्होंने पुष्टि की कि 20 फरवरी को कानावासी निवासी कुलदीप सिंह पुत्र विजय सिंह की शादी में शामिल होने के लिए पांचों युवक बोलेरो में निकले थे।

इस गंभीर सड़क हादसे के बाद नहर पर बने असुरक्षित पुल को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, इस पुल पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि पुल की बनावट, संकेतकों की कमी और सही रोशनी न होने के कारण यह स्थान दुर्घटना संभावित बना हुआ है। अब ग्रामीण पुल की व्यवस्था सुधारने की मांग कर रहे हैं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: