Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

राजस्थान में बजट के बाद जाने क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा?

rk
2 months ago
राजस्थान में बजट के बाद जाने क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा?

राजस्थान में बजट के बाद जाने क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा? 

खुलासा न्यूज़,जयपुर। राजस्थान का बजट बुधवार (11 फरवरी) को पेश हुआ। सरकार ने स्टाम्प पेपर पर सरचार्ज 3% बढ़ा दिया है, जिसका सीधा असर संपत्ति की खरीद-फरोख्त और रजिस्ट्री पर पड़ेगा। साथ ही अलग-अलग श्रेणियों की जमीनों की डीएलसी दरों में बदलाव कर प्रदेशभर में एक समान दर लागू करने का आदेश जारी किया गया है। इन फैसलों से अचल संपत्तियों की रजिस्ट्री महंगी होगी। बैंक/वित्तीय संस्थानों से लिए जाने वाले लोन के दस्तावेजों के रजिस्ट्रेशन शुल्क को 1% से घटाकर 0.5% कर दिया गया है, और इसकी अधिकतम सीमा 1 लाख रुपए तय की गई है। इन दस्तावेजों पर स्टाम्प ड्यूटी भी 0.25% से घटाकर 0.125% कर दी गई है। अधिकतम सीमा 15 लाख से घटाकर 10 लाख रुपए कर दी गई है।

फार्म हाउस और रिसोर्ट जमीन महंगी

फार्म हाउस जमीन का बाजार मूल्य अब कृषि भूमि का 1.5 गुना नहीं, बल्कि 3 गुना मानकर रजिस्ट्री होगी। रिसोर्ट जमीन के लिए पहले कृषि भूमि का 2 गुना मूल्य माना जाता था, अब कॉमर्शियल रेट का 75% मानकर रजिस्ट्री होगी। इन बदलावों से ऐसी संपत्तियों की रजिस्ट्री पर खर्च बढ़ेगा।

दूसरे राज्य से प्राइवेट वाहन लाने पर राहत
दूसरे राज्य से स्थायी रूप से प्राइवेट वाहन लाने पर रजिस्ट्रेशन टैक्स में दी जाने वाली छूट 25% से बढ़ाकर 50% कर दी गई है। सरकार का कहना है कि इन प्रावधानों से राजस्व संतुलन के साथ निवेश और औपचारिक लेन-देन को बढ़ावा मिलेगा, जबकि लोन से जुड़े दस्तावेजों पर राहत आम नागरिकों के लिए सहायक होगी।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: