Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बाल विवाह मुक्त राजस्थान अभियान: बीकानेर में ‘बाळका रो भविष्य जागे, बाल विवाह त्यागे’ जन-जागरूकता कार्यक्रम शुरू

Bansal sadi
7 months ago
बाल विवाह मुक्त राजस्थान अभियान: बीकानेर में ‘बाळका रो भविष्य जागे, बाल विवाह त्यागे’ जन-जागरूकता कार्यक्रम शुरू

बाल विवाह मुक्त राजस्थान अभियान: बीकानेर में ‘बाळका रो भविष्य जागे, बाल विवाह त्यागे’ जन-जागरूकता कार्यक्रम शुरू

बीकानेर। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार बाल अधिकारिता विभाग, बीकानेर द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जन-जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की गई। यह अभियान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आईजीएनपी, बीकानेर से “बाळका रो भविष्य जागे, बाल विवाह त्यागे” संदेश के साथ आरम्भ हुआ।
सहायक निदेशक, बाल अधिकारिता विभाग, बीकानेर अरूण सिंह शेखावत ने बताया कि अभियान के दौरान टीम द्वारा प्रार्थना सभा में बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया। बाल विवाह एक गंभीर और संवेदनशील समस्या है जो बच्चों के अधिकारों और और उनके भविष्य पर गहरा प्रभाव डालती है। स्कूल प्रधानाध्यापक योगेश्वर कुमार साद्य ने बाल विवाह रोकने के लिए प्रेरित किया. बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया तथा शिक्षक ताराचन्द ने शपथ दिलवाई। इस दौरान प्रवेश आचार्य, सिमरन अरोड़ा. पवन पूनियां, सुमन मेहरा, रिया सैन, सरिता राठौड, विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अन्त में टीम द्वारा शपथ पत्र भरवाये गये तथा अपील की गई कि बच्चों का भविष्य सुरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है तथा बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने में प्रशासन का सहयोग करते हुए किसी भी बाल विवाह की सूचना संबंधित विभाग या चाईल्ड हेल्पलाईन 1098 पर तुरंत दें।
बाळका रो भविष्य जागे बाल विवाह त्यागे” यही हमारा संकल्प, यही हमारा संदेश

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: