Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर: बजरी माफिया की जेसीबी की टक्कर से बॉर्डर होमगार्ड जवान की मौत

rk
4 months ago
बीकानेर: बजरी माफिया की जेसीबी की टक्कर से बॉर्डर होमगार्ड जवान की मौत

बीकानेर: बजरी माफिया की जेसीबी की टक्कर से बॉर्डर होमगार्ड जवान की मौत  

बीकानेर। छतरगढ़ क्षेत्र के 3 डीएसएम खरबारा निवासी बॉर्डर होमगार्ड जवान अमरसिंह के निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि बजरी माफिया की लापरवाही के चलते हुए एक दर्दनाक हादसे में जवान अमरसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
 जानकारी के अनुसार 25 जनवरी को अजमेर जिले के बड़ली क्षेत्र के पास जवान अमरसिंह बजरी माफिया की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान एक जेसीबी चालक ने लापरवाही से जवान को टक्कर मार दी। इस हादसे में अमरसिंह को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

इस संबंध में मृतक के भाई मेहताब सिंह की रिपोर्ट पर अजमेर जिले के भिनाय थाने में संबंधित आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है। जवान अमरसिंह का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव 3 डीएसएम खरबारा लाया जाएगा। वहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार के दौरान प्रशासनिक अधिकारी, होमगार्ड विभाग के जवान तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहेंगे। घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि बजरी माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और शहीद जवान के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #BIKANER NEWS
Share: