Khulasa Online
Breaking
• पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में अब तक 61% वोटिंग, हिंसा और EVM गड़बड़ी के आरोपों से गरमाया माहौल • बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग कल, ममता के सामने भाजपा के सुवेंदु अधिकारी मैदान में • चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल कीमतें बढ़ाने की योजना पर मंत्रालय का बड़ा बयान • सप्त शक्ति कमांड द्वारा ईसीएचएस सेमिनार आयोजित • बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ, मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, सामने आई चौंकाने वाली घटना • पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में अब तक 61% वोटिंग, हिंसा और EVM गड़बड़ी के आरोपों से गरमाया माहौल • बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग कल, ममता के सामने भाजपा के सुवेंदु अधिकारी मैदान में • चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल कीमतें बढ़ाने की योजना पर मंत्रालय का बड़ा बयान • सप्त शक्ति कमांड द्वारा ईसीएचएस सेमिनार आयोजित • बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ, मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, सामने आई चौंकाने वाली घटना
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर : सास-बहु को डिजीटल अरेस्ट कर 48 लाख की साइबर ठगी करने के मामले का पुलिस ने किया पर्दाफाश, बैंगलोर से साइबर ठग को पकड़ा, इतने लाख किए बरामद

rk
2 months ago
बीकानेर : सास-बहु को डिजीटल अरेस्ट कर 48 लाख की साइबर ठगी करने के मामले का पुलिस ने किया पर्दाफाश, बैंगलोर से साइबर ठग को पकड़ा, इतने लाख किए बरामद

बीकानेर : सास-बहु को डिजीटल अरेस्ट कर 48 लाख की साइबर ठगी करने के मामले का पुलिस ने किया पर्दाफाश, बैंगलोर से साइबर ठग को पकड़ा, इतने लाख किए बरामद
बीकानेर। सास-बहु को डिजीटल अरेस्ट कर 48 लाख की ठगी करने के हाई प्रोफाइल मामले में बीकानेर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने 38 लाख रूपए बरामद भी कर लिए है। जानकारी के अनुसार कांता शर्मा ने 24 जनवरी को मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि उसके फोन पर फोन आया और कहा कि आपके बैंक अकाउंट से विदेशों में पैसे भेजे जा रहे है और मनी लांड्रिग हो रही हे। बातों में उलझाकर पुलिस की वर्दी में साइबर ठगी ने सास-बहु को डराया और एक बार 10 लाख और दूसरी बार में 38 लाख रूपए की ठगी की। ठगी के दौरान करीब 48 घंटे तक दोनो को डिजीटल अरेस्ट रखा गया और किसी से भी बातचीत तक नहीं करने दी। परिजनों को जब जानकारी दी तो साइबर ठगी की जानकारी सामने आयी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने बैंक अकाउंट सहित अन्य जानकारी जुटाते हुए मामले की कड़ी सेे कड़ी जोड़ी और आरोपी को बैंगलोर से दस्तयाब किया। पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए मामले में तेजी से जांच प्रक्रिया अपनाते हुए बैंगलोर के रहने वाले किरण कुमार पी पुत्र प्रहलाद आचार्य को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से डिजीटल अरेस्ट के 38 लाख रूपए की राशि प्राप्त की गयी है।
कार्यवाही करने वाली टीम में रमेश कुमार पुनि, ओमप्रकाश सउनि, श्रीराम कानि 1648, महेन्द्र कानि 1024 शािमल रहें।
एसपी कावेन्द्र सागर ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार के लालच, धोखे में आकर अपनी निजी जानकारी व बैंक से जुड़ी जानकारी किसी के भी साथ शेयर ना करें। यदि किसी के साथ ऐसा साइबर फ्रॉड होता है तो तुरंत प्रभाव वे 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: