Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर संभाग : ग्रामीणों ने यहां ट्रेन रोकी, 25 मिनट तक ट्रैक पर बैठे रहे

Bansal
9 months ago
बीकानेर संभाग : ग्रामीणों ने यहां ट्रेन रोकी, 25 मिनट तक ट्रैक पर बैठे रहे

बीकानेर संभाग : ग्रामीणों ने यहां ट्रेन रोकी, 25 मिनट तक ट्रैक पर बैठे रहे

श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर में रेल अंडर ब्रिज निर्माण की मांग को लेकर सोमवार सुबह ग्रामीणों ने पैसेंजर ट्रेन को रोक दिया और ट्रैक पर बैठ गए। ग्रामीण मांग करने लगे कि जब तक आरयूबी नहीं बनेगा वे ट्रैक पर ही बैठे रहेंगे।

इसी मांग को लेकर सूरतगढ़ के लोग सुबह 10 बजे मोहननगर रेलवे स्टेशन के पास बने ट्रैक पर पहुंचे और 10 बजकर 40 मिनट पर श्रीगंगानगर-सूरतगढ़ ट्रेन को रोक दिया गया। इस दौरान ट्रेन करीब 25 मिनट तक रुकी रही।

संघर्ष समिति एकता मंच, मोहन नगर के प्रधान सरदार दर्शन सिंह ने बताया- मोहन नगर में आरयूबी की मांग को लेकर पिछले 15 सालों से ग्रामीण विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार सुबह श्रीगंगानगर से सूरतगढ़ जा रही ट्रेन को आक्रोशित ग्रामीणों ने रोक दिया।

इससे पहले करीब 1 घण्टा तक 300 ग्रामीण रेलवे ट्रेक पर धरने पर बैठे थे। मोहन नगर ट्रेन पहुंचते ही रोक ली गई जिसके बाद ट्रेन में बैठे पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने ग्रामीणों से समझाइश की। रेलवे के अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने ग्रामीणों को 6 माह में आरयूबी निर्माण करवाने का स्वीकृति पत्र सौंपा।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: