Khulasa Online
Breaking
• हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • ईरान बोला - किसी हाल में न्यूक्लियर प्रोग्राम नहीं छोड़ेंगे, हॉर्मुज स्ट्रेट पर ईरान ने क्या कहा ? • पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में अब तक 61% वोटिंग, हिंसा और EVM गड़बड़ी के आरोपों से गरमाया माहौल • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • ईरान बोला - किसी हाल में न्यूक्लियर प्रोग्राम नहीं छोड़ेंगे, हॉर्मुज स्ट्रेट पर ईरान ने क्या कहा ? • पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में अब तक 61% वोटिंग, हिंसा और EVM गड़बड़ी के आरोपों से गरमाया माहौल
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

हेल्थकेयर में भारत की बड़ी उपलब्धि, एम्स दिल्ली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ अस्पताल में शामिल, रैंकिंग में मिला यह स्थान

rk
2 months ago
हेल्थकेयर में भारत की बड़ी उपलब्धि, एम्स दिल्ली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ अस्पताल में शामिल, रैंकिंग में मिला यह स्थान

हेल्थकेयर में भारत की बड़ी उपलब्धि, एम्स दिल्ली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ अस्पताल में शामिल, रैंकिंग में मिला यह स्थान

नई दिल्ली । भारत के हेल्थकेयर सेक्टर के लिए यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली को ब्रांड फाइनेंस की ग्लोबल टॉप 250 हॉस्पिटल रैंकिंग 2026 में दुनिया का छठा सर्वश्रेष्ठ अस्पताल घोषित किया गया है। इस उपलब्धि के साथ एम्स ने अमेरिका के जॉन्स हॉपकिंस मेडिसिन, ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल्स और मायो क्लिनिक जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के बीच अपनी सशक्त पहचान दर्ज कराई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, एम्स को केयर परसेप्शन, ब्रांड वैल्यू, ब्रांड स्ट्रेंथ और वैश्विक प्रतिष्ठा जैसे पैमानों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर यह स्थान मिला है। खास बात यह रही कि एम्स का केयर स्कोर टॉप रैंक वाले अस्पताल से महज 1.1 अंक कम रहा, जो सीमित संसाधनों के बावजूद इसकी गुणवत्ता और भरोसे को दर्शाता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि एक सरकारी संस्थान का दुनिया के टॉप 10 में शामिल होना भारत की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था की वैश्विक साख को नई ऊंचाई देता है। एम्स दिल्ली देश का प्रमुख तृतीयक स्वास्थ्य संस्थान है, जहां हर साल लाखों मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। यहां अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाएं, सुपर स्पेशियलिटी ट्रेनिंग और सैकड़ों शोध परियोजनाएं संचालित होती हैं।

टॉप 10 में भारत की दमदार उपस्थिति

रैंकिंग में पहले स्थान पर जॉन्स हॉपकिंस, दूसरे पर ऑक्सफोर्ड और तीसरे पर स्टैनफोर्ड मेडिकल सेंटर रहे। छठे स्थान पर एम्स नई दिल्ली और 13वें स्थान पर टाटा मेमोरियल सेंटर, मुंबई ने जगह बनाकर भारतीय हेल्थकेयर की वैश्विक ताकत साबित की है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: