मुख्तार अंसारी की जेल में तबीयत फिर बिगड़ी, हालत गंभीर - Khulasa Online मुख्तार अंसारी की जेल में तबीयत फिर बिगड़ी, हालत गंभीर - Khulasa Online

मुख्तार अंसारी की जेल में तबीयत फिर बिगड़ी, हालत गंभीर

खुलासा न्यूज नेटवर्क। यूपी की बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की तबीयत फिर बिगड़ गई है। गुरुवार शाम को उसे जेल से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उसे हार्ट अटैक आया है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि उसने रोजा रखा था। इफ्तार के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी। हालांकि जेल प्रशासन ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। वहीं, मऊ और गाजीपुर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही बांदा में भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। ष्ठत्रक्क मुख्यालय ने भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले मंगलवार को मुख्तार की तबीयत बिगड़ी थी। 14 घंटे भर्ती रहने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया था। कुछ दिन पहले ही मुख्तार अंसारी ने दावा किया था कि उसे धीमा जहर देकर मारने की कोशिश की जा रही है। मुख्तार अंसारी के वकील का कहना है कि कुछ देर बाद उनके बारे में जानकारी मिलेगी। मुख्तार के भतीजे और विधायक सुहैब अंसारी ने बताया कि हमें जानकारी मिली है कि उनकी तबीयत खराब है। हम लोग बांदा के लिए निकल रहे हैं। मुख्तार अंसारी 2005 से सजा काट रहा है। अलग-अलग मामलों में उसे 2 बार उम्रकैद हुई है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26