यूपी के माफिया मुख्तार अंसारी की बांदा जेल में मौत, 2005 से सजा काट रहा था - Khulasa Online यूपी के माफिया मुख्तार अंसारी की बांदा जेल में मौत, 2005 से सजा काट रहा था - Khulasa Online

यूपी के माफिया मुख्तार अंसारी की बांदा जेल में मौत, 2005 से सजा काट रहा था

खुलासा न्यूज, नेटवर्क। इस वक्त उत्तरप्रदेश (यूपी) से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की मौत हो गयी है। जानकारी के अनुसार आज देर शाम को बाहुबली नेता और माफिया मुख्तार अंसारी की तबीयत अचानक फिर से खराब हो गयी थी। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। जिसके बाद से बांदा जेल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गयी है साथ ही बांदा में धारा 144 लगा दी गयी है। जानकारी के अनुसार अंसारी जेल में ही बेहोश हो गया था। बता दें कि बीते दिनों भी मुख्तार की तबीयत खराब हो गयी थी। मुख्तार के परिजनों ने आरोप लगाया था कि मुख्तार को खाने में धीमा जहर दिया जा रहा है। मुख्तार 2005 से जेल में बंद था।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26