उप स्वाथ्य केंद्र, खारा में ग्रामीणों को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की जानकारी दी - Khulasa Online उप स्वाथ्य केंद्र, खारा में ग्रामीणों को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की जानकारी दी - Khulasa Online

उप स्वाथ्य केंद्र, खारा में ग्रामीणों को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की जानकारी दी

बीकानेर. टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला क्षय निवारण केंद्रए बीकानेर की ओर से उपस्वास्थ्य केंद्रए खारा में टीबी जागरूकता गतिविधि आयोजित की गयी। जिसमें जिला समन्वयक विक्रम सिंह राजावत ने ग्रामीणों को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की जानकारी दी। टीबी एक संक्रामक बीमारी है इसके प्रति आमजन को जागरूक होना होगा। टीबी शरीर की कमजोर प्रतिरक्षा क्षमता के कारण होती है इसलिए पौष्टिक आहार लेना चाहिए। आज से ही बीकानेर जिले के नोखा ब्लॉक में स्वास्थ्य मेले का भी आयोजन हुआ है।जो की सभी ब्लॉक पर आगामी तिथियों को होगा जिसमें अन्य बीमारियो के साथ.साथ टीबी की जाँच व इलाज होगा। टीबी पर्यवेक्षक कमल सिंगारिया ने डीबीटी, निक्षय पोषण योजना, सीबीनाट जाँच, टीबी आरोग्य साथी एप आदि की जानकारी दी गयी। सभी टीबी मरीज़ो का निक्षय पोर्टल पर इन्द्राज करना अनिवार्य है। निक्षय दिवस से जागरूक किया जा रहा है। कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर हिमाँशु ने बताया की गांव के टीबी मरीज़ो के परिवारजनों की भी टीबी जाँच करवाई गयी है। टीबी की संक्रामकताएपौष्टिक आहार की जानकारी दी जा रही है। ग्रामीण स्तर पर स्कुल एक्टिविटी, सामुदायिक बैठक, टब चर्चा जेसे कार्यक्रम जागरूकता हेतु किये जा रहे है। एएनएम, आशा सहयोगी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा क्षय रोग की जानकारी व स्क्रीनिंग की जा रही है। उपस्थित ग्रामीणों को प्रचार.प्रसार सामग्री दी गयी। टीबी की जाँच व इलाज सभी सरकारी चिकित्सालयों में डीटीओ डॉ सी एस मोदी के निर्देशन में किया जाता है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26