सिन्जीनियस स्कॉलरशिप परीक्षा 21 अप्रेल को, 360 अंक का होगा प्रश्नपत्र - Khulasa Online सिन्जीनियस स्कॉलरशिप परीक्षा 21 अप्रेल को, 360 अंक का होगा प्रश्नपत्र - Khulasa Online

सिन्जीनियस स्कॉलरशिप परीक्षा 21 अप्रेल को, 360 अंक का होगा प्रश्नपत्र

बीकानेर. सिंथेसिस ग्रुप ऑफ एजुकेशन के अकादमिक निदेशक डॉ. श्वेत गोस्वामी के अनुसार छात्रवृत्ति परीक्षा सिन्जीनियस के तृतीय फेज का आयोजन गुरूवार 21 अप्रेल को शाम 5 बजे से 6 बजे तक होने जा रहा है। यह परीक्षा कक्षा 12वीं पास कर चुके विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में फि जिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी/मैथ्स की 12वीं एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम से संबंधित 90 बहुविकल्पीय प्रश्न होगें और प्रश्नपत्र 360 अंक का होगा तथा प्रत्येक सही उत्तर पर 4 अंक व प्रत्येक गलत उत्तर हेतु नेगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षा की समयाअवधि डेढ़ घंटा होगी। यह तृतीय फेज परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों मीडियम में होगी। परीक्षाकेन्द्र पुरानी शिवबाड़ी रोड स्थित सिंथेसिस संस्थान रहेगा। इस परीक्षा के रजिस्ट्रेशन फ ॉर्म ऑनलाईन एवं ऑफ लाईन दोनों तरीकों से भरे जा सकते है। ऑनलाईन फ ॉर्म हेतु विद्यार्थी सिंथेसिस के आधिकारिक एप सिन्डीजी से भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं तथा ऑफलाईन रजिस्ट्रेशन के लिए इंस्टीट्यूट में आकर करवा सकते है। इसके लिए अंतिम तारीख 20 अप्रेल 2022 शाम 6 बजे तक है। अधिक जानकारी के लिए आप सिंथेसिस के नम्बर 8003094891/92/93 पर संपर्क कर सकते है। परीक्षा के संदर्भ में ज्यादा जानकारी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26