महिला का शव फंदे पर झूलता मिला, पिता ने लगाया हत्या का आरोप - Khulasa Online महिला का शव फंदे पर झूलता मिला, पिता ने लगाया हत्या का आरोप - Khulasa Online

महिला का शव फंदे पर झूलता मिला, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

महिला का शव फंदे पर झूलता मिला, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

खुलासा न्यूज़। जिले की रावला मंडी के वार्ड नंबर 9 में आज एक 25 वर्षीय विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर अनूपगढ़ डीएसपी अमरजीत चावला मौके पहुंचे और वहीं विवाहिता के पीहर पक्ष भी मौके पर पहुंचे। विवाहिता दीना के पिता मंशा राम ने रावला पुलिस थाने में मृतका की सास विमला देवी, ससुर रोहतास और पति हेमराज पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।

मंशाराम ने पुलिस को बताया कि दहेज के लिए ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा उसकी बेटी को परेशान किया जा रहा था और 25 मई शनिवार रात उसे मार कर फांसी के फंदे पर लटका दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रावला के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

पुलिस के अनुसार मकान में महिला अपने पति और तीन बच्चों के साथ रहती थी। घटना के समय बच्चे अपनी नानी के घर गए हुए थे। मृतका के पिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज आरोपी पति को डिटेन कर लिया गया है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26