होली तक गर्मी के तेवर तेज होने की संभावना, 5 दिन मौसम कैसा रहेगा, जानिए - Khulasa Online होली तक गर्मी के तेवर तेज होने की संभावना, 5 दिन मौसम कैसा रहेगा, जानिए - Khulasa Online

होली तक गर्मी के तेवर तेज होने की संभावना, 5 दिन मौसम कैसा रहेगा, जानिए

खुलासा न्यूज, बीकानेर। बीकानेर सहित प्रदेशभर में अब दिन और रात का पारा बढऩे लगा है। प्रदेश के सभी शहरों में शुक्रवार को दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। रात का पारा भी अब 20 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिन प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। तेज धूप निकलेगी। इससे गर्मी और बढ़ेगी। संभावना है कि होली तक बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान के जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है।

जयपुर के अलावा पाली, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, टोंक में भी बीती रात तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। इधर, शुक्रवार को सिरोही, डूंगरपुर, टोंक, नागौर, बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर, पाली और बाड़मेर में दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। राज्य में शुक्रवार को सबसे गर्म दिन बाड़मेर में रहा। यहां अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम केंद्र से जारी भविष्यवाणी के मुताबिक राज्य में अगले 5 दिन मौसम पूरी तरह साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। मौसम के इस रुख से राज्य के कुछ शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, कई शहरों में रात का तापमान 21 या 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। होली तक राज्य में गर्मी के तेवर तेज होने की संभावना है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26