बीकानेर/ वृद्ध आया लोडऱ के नीचे, गंभीर हालत में पीबीएम रेफर, परिजनों को दी इत्तला - Khulasa Online बीकानेर/ वृद्ध आया लोडऱ के नीचे, गंभीर हालत में पीबीएम रेफर, परिजनों को दी इत्तला - Khulasa Online

बीकानेर/ वृद्ध आया लोडऱ के नीचे, गंभीर हालत में पीबीएम रेफर, परिजनों को दी इत्तला

खुलासा न्यूज, बीकानेर। एक वृद्ध के लोडऱ के नीचे आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया है।
यह घटना चुरू के रामगढ़ की है। जहां पर आज सुबह एक वृद्ध अपने दिनचर्या के हिसाब से मार्निग वॉक पर निकला था। लोडर के नीचे आने से गंभीर घायल हो गया। घायल को लोगों ने रामगढ़ के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक इलाज कर वृद्ध को बीकानेर रेफर किया गया। घायल वृद्ध के पुत्र सीताराम ने बताया कि उसके पिता भूरामल शनिवार सुबह खेत में घूमने के लिए गए थे। जहां खेत के पड़ोसी के कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। इसी दौरान लोडर को रिवर्स लिया जा रहा था। तभी भूरामल उसके नीचे आ गए।

 

 

खेत में मौजूद लोगों ने घटना की सूचना परिवार के लोगों को फोन पर दी और घायल को रामगढ़ के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद वृद्ध को 108 एंबुलेंस से राजकीय डीबी अस्पताल रेफर किया गया। जहां मौजूद डॉक्टर व नर्सिंगकर्मियों ने वृद्ध का प्राथमिक उपचार किया। वृद्ध के सिर, पैर व हाथ में गंभीर चोट होने पर उसको बीकानेर रेफर किया गया।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26