महा शिवरात्रि पर मंदिरों में रौनक, विवाह गीतों से गुंजायमान है शिव मंदिर, दिनभर होंगे अभिषेक, सुरक्षा के खास प्रबंध किए - Khulasa Online महा शिवरात्रि पर मंदिरों में रौनक, विवाह गीतों से गुंजायमान है शिव मंदिर, दिनभर होंगे अभिषेक, सुरक्षा के खास प्रबंध किए - Khulasa Online

महा शिवरात्रि पर मंदिरों में रौनक, विवाह गीतों से गुंजायमान है शिव मंदिर, दिनभर होंगे अभिषेक, सुरक्षा के खास प्रबंध किए

बीकानेर। शिवरात्रि के मौके पर शिव मंदिरों में रौनक है। सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। आम आदमी के विवाहों पर जिस तरह की रस्म होती है, ठीक वैसे ही बीकानेर में शिव विवाह की रस्म अदा हो रही है। मंदिरों में शिवरात्रि से पहले मां पार्वती की मेहंदी रस्म की गई तो पारंपरिक वैवाहिक गीत शिवालयों में पिछले दो दिनों से गूंज रहे हैं। शनिवार को शिवरात्रि पर मंदिरों में दिनभर अभिषेक और विशेष पूजन का सिलसिला चलेगा। शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला यहां रंगोलाई महादेव मंदिर में दिनभर अभिषेक करेंगे। शिव बाड़ी स्थित शिव मंदिर में पिछले कई दिनों से शिवरात्रि की तैयारी चल रही है। शनिवार को सुबह से ही मंदिर में लंबी कतारें देखने को मिल रही है। इस मंदिर में पूरे बीकानेर से भक्तगण दर्शन के लिए आते हैं। खासकर जयनारायण व्यास कॉलोनी, कांता खतूरिया कॉलोनी, पवनपुरी सहित अनेक एरिया से भारी संख्या में आने वाले भक्तों की कतार दिनभर देखी जा सकती है। रियासतकाल में बने इस मंदिर में शिव का विशेष शृंगार होता है। सोने और चांदी से बने आभूषणों से शिव को सजाया जाता है। मंदिर में पुष्पों की खास सजावट हर साल की जाती है। शनिवार शाम से रविवार सुबह पांच बजे तक चार पहर की पूजा होगी। मंदिर अधिष्ठाता विमर्शानंद गिरि महाराज ने बताया कि लालेश्वर महादेव के साथ ही 125 नर्बदेश्वर की चार पहर की पूजा होगी। ये नर्बदेश्वर भक्त अपने घरों से लेकर आएंगे। प्रथम याम शिव पूजन शाम साढ़े सात बजे से साढ़े दस बजे तक, द्वितीय याम शिव पूजन पौने ग्यारह बजे से साढ़े बारह बजे तक, तृतीय याम पूजन पौने एक बजे से ढाई बजे तक तथा चतुर्थ याम पूज रात पौने तीन बजे से सुबह साढ़े चार बजे तक होगा। जसोलाई स्थित जनेश्वर महादेव मंदिर में शिव विवाह के चलते शुक्रवार रात पार्वती की गणेश परिक्रमा निकाली गई। इस दौरान कई क्षेत्रों से होते हुए विधि विधान से गणेश परिक्रमा पूरी की गई। मां पार्वती के रथ को सांकेतिक रूप से परिक्रमा पथ पर ले जाया गया। इसके अलावा

मंदिरों में दिन भर शिव अभिषेक, सुरक्षा के खास प्रबंध किए

बीकानेर के सभी शिव मंदिरों में दिनभर अभिषेक का सिलसिला चलेगा। जिन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है वहां सुरक्षा के खास प्रबंध किए गए हैं। धरणीधर स्थित धरनीश्वर महादेव मंदिर मंदिर, हरोलाई हनुमान मंदिर स्थित आत्मेश्वर महादेव मंदिर, हर्षोलाव स्थित अमरेश्वर महादेव मंदिर, लालगढ़ स्थित मार्केंडेश्वर महादेव मंदिर में खास सजावट की गई है।

 

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26