रेलवे क्रॉसिंग पर लगे टेंट महज खानापूर्ति ही रह गए, देखे वीडियो - Khulasa Online रेलवे क्रॉसिंग पर लगे टेंट महज खानापूर्ति ही रह गए, देखे वीडियो - Khulasa Online

रेलवे क्रॉसिंग पर लगे टेंट महज खानापूर्ति ही रह गए, देखे वीडियो

रेलवे क्रॉसिंग पर लगे टेंट महज खानापूर्ति ही रह गए, देखे वीडियो

बीकानेर। दिन में कई बार कोटगेट और सांखला रेल फाटक के बंद होने से लोग परेशान होते रहते हैं। रेल फाटक के खुलने के इंतजार में लोग यहां खड़े रहते हैं। शहर में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण महज कुछ मिनट भी यहां खड़े रहना लोगों के लिए भारी पड़ रहा था। नगर निगम प्रशासन ने आमजन को हो रही परेशानियों को देखते हुए टेंट की व्यवस्था की गई है। लेकिन अब यह एक महज खानापूर्ति ही नजर आ रही है। क्योंकि इसमें ऊपर बांधा गया कपडा काफी पतला और सिंगल होने की वजह से लोगों को धुप में परेशानी तो हो ही रही है। इसके बजाय निगम को यहां डबल या फिर किसी गहरे रंग का कपडा बांध कर आमजन को ओर राहत प्रदान करने की आवश्यकता है। इसके अलावा टेंट का साइज भी और बढ़ाने की आवश्यकता है। जिससे दूर तक लगने वाले जाम में खड़े लोगों को भी राहत मिल सके। क्योंकि रेलवे फाटक बंद होने की स्थिति में फड़बाजार तक जाम लग जाता है। ऐसे में प्रशासन को फड़बाजार पॉइंट तक टेंट की व्यवस्था करनी चाहिए। इससे आमजन को और राहत मिल सके।

यहां भी लगे टेंट तो हो फायदा
जिला प्रशासन को कोटगेट और सांखला फाटक के अलावा अन्य जगहों पर भी टेंट की व्यवस्था करनी चाहिए। क्योंकि पवनपुरी रेलवे फाटक बंद होने पर भी यहां लंबा जाम लगता है। इसके अलावा श्रीगंगानग चौराहा और म्यूजियम सर्किल के पास भी बसों के लिए बड़ी संख्या में लोग इन्तजार करते है। ऐसे में प्रशासन यहां पर भी टेंट और पानी की व्यवस्था कर आमजन को राहत प्रदान करने की आवश्यकता है।

पुलिसकर्मियों को भी मिले राहत
भीषण गर्मी में हर पॉइंट पर पुलिसकर्मी आपको नजर आ ही जाएंगे। ऐसे में प्रशासन को पुलिसकर्मियों के लिए भी व्यवस्था करनी जरुरी है। जिससे पुलिसकर्मियों की ओर ड्यूटी करने में आसानी हो सके। शहर में श्रीगंगानगर चौराहा, सादुल सिंह सर्किल, म्यूजियम सर्किल, हल्दीराम प्याऊ सहित अन्य जगहों पर पुलिस के जवान तैनात नजर आते है। ऐसे में इन मुख्य पॉइंटों पर भी टेंट की व्यवस्था करनी चाहिए।

 

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26