टी.सी.कुमावत बने बीकानेर जिला अध्यक्ष - Khulasa Online टी.सी.कुमावत बने बीकानेर जिला अध्यक्ष - Khulasa Online

टी.सी.कुमावत बने बीकानेर जिला अध्यक्ष

बीकानेर  ! भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन रजि. की राजस्थान राज्य इकाई ने विभिन्न जिलों में जिला संयोजक और जिला अध्यक्षों की घोषणा की जिनके अंतर्गत राष्ट्रीय संयोजक श्री सत्यनारायण प्रजापति के निर्देश अनुसार प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेंद्र प्रजापत,प्रदेश मुख्य महासचिव मेघाराम बाड़मेर  की अनुशंसा पर बी पी एच ओ (BPHO)राजस्थान प्रदेश संयोजक एडवोकेट अशोक बोबरवाल प्रजापत ने बीकानेर जिला अध्यक्ष पद पर त्रिलोक चंद गेधर उर्फ टी.सी कुमावत को नियुक्त किया है। जिला संयोजक रामलाल भोभरिया तथा जिला महामंत्री मास्टर भंवरलाल लिंबा को नियुक्त किया है।

राजस्थान प्रदेश संयोजक अशोक प्रजापत ने बताया कि इन सभी समाज सेवको के सामाजिक कार्य और लगन को देख कर यह नियुक्ति की गई है यह संगठन और समाज को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे ऐसा विश्वाश है।साथ ही जिला अध्यक्ष को निर्देशित किया है कि वह एक माह में जिले की कार्यकारिणी घोषित कर प्रदेश को सूचित करेंगे।

इनकी नियुक्ति पर पार्षद माणक माहर, पार्षद बजरंग सोखल, अर्जुन बोबरवाल, अरविन्द कुमावत,महेंद्र सिंह,आशुराम कुमावत, श्रवण कुमावत,गणेश भूटिया, पवन जोशी,भंवर लाल नागा,आदि ने प्रसन्ता व्यक्त की है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26