मंदिर में महापाप का खुलासा: 50 साल की महिला से मंदिर परिसर में रेप की कोशिश की - Khulasa Online मंदिर में महापाप का खुलासा: 50 साल की महिला से मंदिर परिसर में रेप की कोशिश की - Khulasa Online

मंदिर में महापाप का खुलासा: 50 साल की महिला से मंदिर परिसर में रेप की कोशिश की

खुलासा न्यूज, बीकानेर।  50 साल की महिला से रेप नहीं कर पाया तो उसकी हत्या कर दी। 30 साल के युवक ने मंदिर के चबूतरे पर सो रही महिला को निशाना बनाया। दुष्कर्म की कोशिश की। उसने बचने के लिए संघर्ष किया। युवक को थप्पड़ जड़ दिया। उसके मन में बदला लेने का भूत सवार हो गया। कुछ दिन बाद शराब के नशे में पहुंचा और सो रही महिला पर पत्थर से हमला कर दिया। सिर कुचलकर मार डाला। मंदिर में महापाप का खुलासा तब हुआ जब सनकी युवक पकड़ा गया। उसने खुद का जुर्म कबूल कर लिया। यह पूरा मामला अजमेर के आशागंज क्षेत्र का है। वारदात के तीसरे दिन मंगलवार को पुलिस ने खानाबदोश जितेन्द्र त्रिवेदी उर्फ पंडित शर्मा (30) को दबोच लिया।

27 जून को मिली थी लाश

अजमेर SP जगदीश चन्द्र शर्मा ने बताया कि लोटनी देवी मंदिर पर रविवार (27 जून) सुबह अज्ञात महिला की लाश मिली थी। क्षेत्रवासियों के अनुसार, उसका नाम संगीता था। सिर पर गंभीर चोट लगी थी। पुजारी महावीर शर्मा ने रिपोर्ट दी और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि महिला खानाबदोश है। वह पिछले करीब 2 महीने से लोटनी देवी मंदिर परिसर में रात में सोती थी। महिला ने मंदिर के महावीर शर्मा व आसपास सोने वाले अन्य लोगों से शिकायत की थी। उसने आरोप लगाया था कि जितेन्द्र त्रिवेदी गंदी नजर रखता है। रात में एक-दो बाद जबरदस्ती भी करने की कोशिश की है।

वारदात के बाद हो गया लापता

पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगाले। घटनास्थल के पास स्थित मकान मालिकों व टेम्पो चालकों से पूछताछ की। जानकारी मिली कि कुछ समय से जितेन्द्र पंडित नाम का एक भिखारी लापता है। वह रोज रात में राजेन्द्र स्कूल चौराहे पर सोता था। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और जितेंद्र की तलाश तेज कर दी गई। आखिरकार वह पकड़ा गया।

पुलिस का दावा

पुलिस का दावा है कि पूछताछ में जितेंद्र ने स्वीकार किया है कि वह गंदी नजर रखता था। 10-12 दिन पहले महिला के साथ जबरदस्ती का प्रयास किया तो महिला ने उसको थप्पड़ मारा था। इसका बदला लेने के लिए जितेंद्र ने पहले शराब पी। फिर नशे में शनिवार तड़के करीब 4 बजे मंदिर परिसर में सो रही महिला के सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी। पुलिस जितेंद्र से पूछताछ कर रही है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26