
मास्टर सुरज संघ का 39 वा सेवादार संघ रामदेवरा रवाना







खुलासा न्यूज़ । शनिवार दोपहर 12 बजे मास्टर संघ सुरज संघ के तीनो भाई समाज सेवी सतीश कुमार खत्री, नरेन्द्र कुमार खत्री, प्रेमप्रकाश खत्री रथखाना कालोनी के बाबा रामदेव के मंदिर में बाबा रामदेव की महाआरती ज्योत का पुजन कर विधीवत रवाना किया बाबा रामदेव मंदिर के पुजारी लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित के अनुसार यह मास्टर सुरज संघ 39 वां वर्ष से लगातार रामदेवरा के रास्ते में जतारुओं की सेवा कर रहा है मास्टर सुरज सेवा संघ के मुख्य सेवाकर्ता पवनराजपुरोहित, रामदेव राजपुरोहित, मनोज भाटिया और मनोहरसिंह राजपुरोहित के अनुसार संघ के सभी सदस्यगण रामदेवरा के पुरे रास्ते ठंडे पानीकी सेवा के साथ गर्म गर्म पकोडी, चाय बिस्किट की सेवा और ठंडा कोल्डड्रींक की सेवा रास्ते के बीमार जतारुओं के मालिस की सेवा करते है।
