स्वतंत्र मकान खरीद पर स्टाम्प ड्यूटी घटी: 31 दिसंबर तक छूट मिलेगी - Khulasa Online स्वतंत्र मकान खरीद पर स्टाम्प ड्यूटी घटी: 31 दिसंबर तक छूट मिलेगी - Khulasa Online

स्वतंत्र मकान खरीद पर स्टाम्प ड्यूटी घटी: 31 दिसंबर तक छूट मिलेगी

स्वतंत्र मकान या भूखंड खरीदने वालों को स्टांप ड्यूटी में राजस्थान सरकार ने छूट देने का फैसला लिया है। संपत्ति की खरीद-बिक्री पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी 6 से घटाकर 4 फीसदी कर दी गई है। इस छूट का लाभ 25 लाख रुपए मूल्य तक की संपत्ति पर मिलेगा। 25 लाख रुपए की कीमत का मकान खरीदने वालों को 50 हजार रुपए तक का सीधा लाभ होगा।

वित्त विभाग की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक, अभी तक रजिस्ट्री पर लगने वाली स्टाम्प ड्यूटी पर छूट का फायदा केवल फ्लैट खरीदने वालों को ही मिल रहा था। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस साल बजट भाषण में घोषणा की थी कि 50 लाख रुपए तक की कीमत के फ्लैट खरीदने वालों को स्टाम्प ड्यूटी पर 2 फीसदी की छूट दी जाएगी। इस छूट का फायदा 31 दिसम्बर तक देने के आदेश जारी किए गए थे।

दीपावली को देखते हुए दी छूट

सरकार ने दीपावली, नवरात्र समेत अन्य बड़े पर्व को देखते हुए इस छूट का लाभ स्वतंत्र मकानों की खरीद करने वालों को भी देने का निर्णय किया है। इस छूट से रियल स्टेट सेक्टर को भी एनर्जी मिलेगी।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26