राजस्थान राज्य अराजपत्रित कर्मचारी संघ अभिलेखागार की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित - Khulasa Online राजस्थान राज्य अराजपत्रित कर्मचारी संघ अभिलेखागार की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित - Khulasa Online

राजस्थान राज्य अराजपत्रित कर्मचारी संघ अभिलेखागार की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

खुलासा न्यूज, बीकानेर। राजस्थान राज्य अराजपत्रित कर्मचारी संघ अभिलेखागार के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि राज थानवी ने कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें गौरी शंकर सोलंकी को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अब्दुल हकीम एवं घनश्याम लाल गुप्ता जयपुर को प्रदेश उपाध्यक्ष, डॉ मनीष मोदी को प्रदेश महामंत्री, इंद्र कुमार निमोरिया को प्रदेश संगठन मंत्री, रचित दईया को प्रदेश प्रचार मंत्री, मुकेश शर्मा (जोधपुर) व ओम प्रकाश (अलवर) को प्रदेश मंत्री, धर्मों को प्रदेश महिला मंत्री, नरेश शर्मा को प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा मांगीलाल को प्रदेश कार्यालय मंत्री बनाया गया। इसके साथ-साथ कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में नारायण तिवारी, अविनाश गहलोत, संपत सैनी, मंगलाराम व मुरलीधर खडगावत को रखा गया। प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा के साथी कर्मचारियों में खुशी की लहर जागी। प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ऋषि राज थानवी ने कहा कि कर्मचारी संघ के माध्यम से डीपीसी की कार्रवाई करवाई जाएगी तथा कर्मचारियों की अन्य समस्याओं को बहुत ही सहज और सुलभ तरीके से समाधान करवाया जाएगा।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26