महाजन के धोरों में सैनिकों का धमाल - Khulasa Online महाजन के धोरों में सैनिकों का धमाल - Khulasa Online

महाजन के धोरों में सैनिकों का धमाल

बीकानेर। महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय सेना का शीतकालीन युद्धाभ्यास खडग़शक्ति चल रहा है। इसमें करीब 20 हजार सैनिक भाग ले रहे हैं। रेतीले धोरों में सर्दी और कोहरे में युद्ध के दौरान दुश्मन को धूल चटाने की तैयारी के लिए ऐसे अभ्यास सेना करती है। युद्धाभ्यास के दौरान सैनिक मौसम की विषम परिस्थितियों के अनुसार खुद को तैयार करने और युद्ध कौशल को परख रहे है।अम्बाला स्तिथ 2 स्ट्राइक कोर के सैनिक युद्धाभ्यास में शामिल हुए है। युद्धाभ्यास में जहां करीब 400 टैंक का उपयोग हो रहा है वहीं करीब 20 हजार सैनिक सर्दी में युद्ध कौशल के लिए खुद को तैयार कर रहे है। महाजन फिल्ड फायरिंग रेंज विश्व सर्वश्रेष्ठ सैन्य अभ्यास नीड मानी जाती है। एशिया की तो सबसे बड़ी सैन्य फिल्ड फायरिंग रेंज है। बीस दिन चलने वाले इस अभ्यास में कई सैन्य हथियार काम में लिए जा रहे है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26