दोहों के साथ विधायक व्यास ने उड़ाया चंदा, चार दिवसीय समारोह का हुआ आगाज - Khulasa Online दोहों के साथ विधायक व्यास ने उड़ाया चंदा, चार दिवसीय समारोह का हुआ आगाज - Khulasa Online

दोहों के साथ विधायक व्यास ने उड़ाया चंदा, चार दिवसीय समारोह का हुआ आगाज

खुलासा न्यूज, बीकानेर। बीकानेर नगर के 537वें स्थापना दिवस के अवसर पर विधायक सेवा केन्द्र का चार दिवसीय नगर स्थापना दिवस समारोह सोमवार को प्रारम्भ हुआ। पहले दिन विधायक व्यास ने शहरवासियों के साथ धरणीधर मैदान में चंदा उड़ाया और शहर की समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस दौरान अन्न-धन रो भंडार भरै मां, मौज मनावै टाबरिया, गवरा दादी पून दै, टाबरियां रौ चंदो उडै तथा आकासां में उडै म्हारौ चंदौ-लखमीनाथ म्हारी स्हाय करै, जैसे दोहों के साथ हवा में चंदा उड़ाया गया। विधायक व्यास ने कहा कि नगर स्थापना दिवस हम सभी के लिए गर्व और खुशी का अवसर है। राव बीका का बसाया यह शहर आज देश और दुनिया में विशेष पहचान रखता है। स्थापना दिवस का समारोह प्रत्येक बीकानेरवासी मनाए, इसके मद्देनजर यह शुरूआत की गई है। उन्होंने बताया कि आगामी वर्षों में इसे और अधिक भव्य तरीके से मनाया जाएगा।

इस दौरान विधायक व्यास ने चाइनीज मांझे का उपयोग नहीं करने तथा दूसरों को इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक त्यौहार को पारम्परिक रूप से मनाया जाए, जिससे हमारे पूर्वाजें की परम्पराओं का युवा पीढ़ी तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि जागरुक नागरिक होने के नाते हमें चाइनीज मांझे का विक्रय, उत्पादन और भंडारण करने वालों की जानकारी प्रशासन और पुलिस को देनी चाहिए।चंदा महोत्सव प्रभारी पवन व्यास ने बताया कि इस दौरान विभिन्न संदेशपरक चंदे उड़ाए गए। उन्होंने चंदा उड़ाने की परम्परा के बारे में जानकारी दी। बृजेश्वर व्यास, गणेश लाल व्यास और राहुल व्यास ने चंदा उड़ाने में सहयोग किया।इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता शशि शर्मा, पूर्व पार्षद शिव कुमार रंगा, पार्षद अरविंद किशोर आचार्य, राजकुमार किराडू, जेपी व्यास, पूर्व उपमहापौर अशोक आचार्य, वीरेंद्र किराडू, राजकुमार पारीक, दीपक व्यास सहित अनेक मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26