महिला ने चार मिनट में चार बच्चों को दिया जन्म दिया, जच्चा-बच्चा स्वस्थ - Khulasa Online महिला ने चार मिनट में चार बच्चों को दिया जन्म दिया, जच्चा-बच्चा स्वस्थ - Khulasa Online

महिला ने चार मिनट में चार बच्चों को दिया जन्म दिया, जच्चा-बच्चा स्वस्थ

खुलासा न्यूज नेटवर्क। राजस्थान के जोधपुर के उम्मेद हॉस्पिटल में प्रसूता ने सोमवार सुबह चार बच्चों को एक साथ जन्म दिया। प्रसूता और उसके चारों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। चारों बच्चे ऑपरेशन से हुए हैं, उन्हें एनसीयू में रखा गया है। महिला की यह तीसरी डिलीवरी है। इससे पहले दो डिलीवरी में उनके बच्चों की मौत हो गई थी। उम्मेद हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. अफजल हकीम के अनुसार जैसलमेर की रहने वाली तुलछा पत्नी चंद्र सिंह ने बच्चों को जन्म दिया है। इसमें से दो लड़के है और दो लड़की हैं। बच्चों का जन्म चार मिनट में हुआ। उनका इलाज और डिलीवरी डॉ. इंद्रा भाटी की देखरेख में हुआ है। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी पहले दो डिलीवरी में बच्चों की मौत हो गई थी। इस कारण परिजन उनका इलाज जोधपुर उम्मेद हॉस्पिटल आए थे। महिला की सोनोग्राफी से चार बच्चों का होना पता चला था। इस पर टीम के लिए चैलेंज था कि प्रसूता की स्वस्थ और सफल डिलीवरी हो। डॉक्टरों ने सावधानी बरतते हुए प्रसूता को फरवरी महीने में ही हॉस्पिटल में भर्ती कर लिया था। हर दिन प्रसूता की रिपोर्ट डॉक्टर जांच कर रहे थे। अब डिलीवरी सफल रही और जच्चा-बच्चा स्वस्थ है। बच्चों को फिलहाल हृष्ट में रखा गया है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26