बछड़े पर कुल्हाड़ी से वार कर गंभीर घायल किया, मामला दर्ज - Khulasa Online बछड़े पर कुल्हाड़ी से वार कर गंभीर घायल किया, मामला दर्ज - Khulasa Online

बछड़े पर कुल्हाड़ी से वार कर गंभीर घायल किया, मामला दर्ज

बीकानेर. दंतौर थाना क्षेत्र में पशु के साथ अमानवीयता का मामला सामने आया है। आवारा बछड़े पर कुल्हाड़ी से वार कर बुरी तरीके से घायल किया है। इस संबंध में दंतौर थाने में कृष्ण कुमार मेघवाल ने मलकीतसिंह पुत्र थमनसिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना ढाणी मलकीत सिंह चक 1 एमटीएम में सुबह सात बजे की है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी ने अपनी ढाणी में पहले तो एक बछड़े को पेड़ से बांध दिया और उसके बाद उस पर कुल्हाड़ी से वार कर बुरी तरीके से घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26