सचिन पायलट हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के स्टार प्रचारक   - Khulasa Online सचिन पायलट हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के स्टार प्रचारक   - Khulasa Online

सचिन पायलट हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के स्टार प्रचारक  

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस का प्रचार करने की जिम्मेदारी दी गई है। सचिन पायलट को हिमाचल प्रदेश में स्टार प्रचाक बनाया है। हिमाचनल में स्टार प्रचारक बनाए गए पायलट राजस्थान के एकमात्र नेता है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम इस सूची में नहीं है।

हिमाचल प्रदेश में स्टार प्रचारकों की सूची में राजस्थान सीएम अशोक गहलोत को छोड़कर दोनों मुख्यमंत्रियों को शामिल किया है। पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का नाम स्टार प्रचारकों की सूची में है। हिमाचल प्रदेश में 20 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है। मध्यप्रदेश में स्टार प्रचारकों की सूची में बाहर के किसी नेता को नहीं लिया है। अभी कई राज्यों की स्टार प्रचारकों की सूची आना बाकी है।

हिमाचल प्रदेश के स्टार प्रचारकों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम नहीं होने को लेकर सियासी हलकों में कई तरह की चर्चाएं हैं। गहलोत समर्थक नेता इसके पीछे उनके हाल ही एंज्योपलास्टी करवाने का कारण बता रहे हैं। गहलोत राजस्थान के उपचुनावों में प्रचार कर रहे हैं। गहलोत अब स्वस्थ हैं, इसलिए स्टार प्रचाकों की सूची में नाम नहीं होने के पीछे जानकार मेडिकल ग्राउंड को कारण नहीं बता रहे हैं। अब बाकी राज्यों की स्टार प्रचारकों की सूची का इंतजार है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26