RPSC ने जारी किया RAS PRE का रिजल्ट

RPSC ने जारी किया RAS PRE का रिजल्ट

खुलासा न्यूज, नेटवर्क। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से RAS प्री-2023 का रिजल्ट परीक्षा के 19 दिन बाद ही जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट आयोग की वेबसाइट पर देख सकते हैं। RPSC की ओर से विभिन्न वर्गों के कट ऑफ मार्क्स भी जारी किए हैं। पहले यह भर्ती 905 पदों के लिए निकाली गई। इसमें राज्य सेवाओं के 424 एवं अधीनस्थ सेवाओं के 481 पद थे। जो अब बढ़कर 972 पदों के लिए कर दी गई है। इसमें राज्य सेवा के 67 पद बढ़ाए गए हैं। आयोग ने आरएएस प्री- 2023 की परीक्षा का आयोजन 1 अक्टूबर 2023 को 46 जिला मुख्यालयों पर 2158 केन्द्रों पर आयोजित किया था। इसमें 65.71 प्रतिशत उपस्थिति रही। इस परीक्षा में कुल 6 लाख 96 हजार 969 कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था। इसमें से 4 लाख 57 हजार 957 उपस्थित रहे। वहीं 2 लाख 39 हजार 012 ने परीक्षा नहीं दी।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |