राजस्थान / AIIMS की डॉक्टर नीरू ने किया सुसाइड: बच्चे कमरे के बाहर मां से मिलने का इंतजार कर रहे थे; अंदर देखा तो लटकी पड़ी थी लाश  - Khulasa Online राजस्थान / AIIMS की डॉक्टर नीरू ने किया सुसाइड: बच्चे कमरे के बाहर मां से मिलने का इंतजार कर रहे थे; अंदर देखा तो लटकी पड़ी थी लाश  - Khulasa Online

राजस्थान / AIIMS की डॉक्टर नीरू ने किया सुसाइड: बच्चे कमरे के बाहर मां से मिलने का इंतजार कर रहे थे; अंदर देखा तो लटकी पड़ी थी लाश 

जोधपुर एम्स में कार्यरत एक महिला फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर ने शनिवार दोपहर अपने मकान में फंदा लगाकर जान दे दी। उसके पति भी एम्स में डॉक्टर हैं। वह ड्यूटी करने के बाद अपने घर गई। इसके बाद यह दुस्साहसिक कदम उठाया। घर लौटी मां से मिलने का उसके दोनों बच्चे बाहर इंतजार ही करते रह गए। फंदा लगाने के थोड़ी देर बाद ही उसे इमरजेंसी में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने सीपीआर देकर उसकी जान बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

एम्स के पीएमआर में कार्यरत नीरू सोनी (42) आज दोपहर को ड्यूटी पूरी कर परिसर में बने अपने आवास पहुंची। उस समय उसका बेटा, बेटी, पति और सास ही घर पर थे। घर पहुंचने के बाद नीरू 2 मिनट अपने परिवार के साथ बैठी। इसके बाद अपने कमरे में चली गई। जब डॉ. नीरू काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं आई तो बच्चे बुलाने के लिए कमरे में गए। देखा तो महिला फंदे पर लटकी थी। इसकी जानकारी उन्होंने परिवार को दी। पूरे घर में कोहराम मच गया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी भी आ गए।

अस्पताल में मृत घोषित किया

डॉ. नीरू को तुरंत नीचे उतारा और एम्स की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। काफी कोशिश के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। फिलहाल पुलिस उनसे घटनाक्रम के बारे में जानकारी ले रही है। डॉ. नीरू का शव मोर्चरी में रखवाया गया है।

मृतका के दो मासूम बच्चे हैं

डॉ. नीरू के एक 13 साल की लड़की है और 7 साल का लड़का है। पति-पत्नी दिल्ली निवासी हैं, जो जोधपुर में एक साथ काम करते थे।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26