देश में एकबार फिर वैज्ञानिकों ने की लॉकडाउन लगाने की अपील - Khulasa Online देश में एकबार फिर वैज्ञानिकों ने की लॉकडाउन लगाने की अपील - Khulasa Online

देश में एकबार फिर वैज्ञानिकों ने की लॉकडाउन लगाने की अपील

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 900 बिलियन डॉलर (करीब 66 लाख करोड़ रुपए) की कोरोना राहत राशि पर दस्तखत कर दिए हैं। बीते दिनों इस रकम को अमेरिकी संसद (कांग्रेस) से मंजूरी मिल गई थी। इस रकम को कोरोना से प्रभावित हुए उद्योगों को बढ़ावा देने और नौकरी गंवा चुके लोगों की मदद की जाएगी।
वहीं, यूनाइटेड किंगडम (्य) में वायरस का नया स्ट्रेन (नया स्वरूप) सामने आने के बाद स्थिति गंभीर है। यहां टियर-4 के प्रतिबंध हैं यानी गैर-जरूरी दुकानें, मनोरंजन के साधन पूरी तरह बंद हैं। कुछ देश ट्रैवल बैन को और सख्त किए जाने की मांग कर रहे हैं। यूके के वैज्ञानिकों ने सरकार से अपील की है कि देश में लॉकडाउन लगा देना चाहिए।
दुनिया में कोरोना के अब तक 8 करोड़ 11 लाख 42 हजार 113 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से 5 करोड़ 72 लाख 91 हजार 218 लोग ठीक हो चुके हैं। महामारी के चलते 17 लाख 71 हजार 884 लोगों की जान जा चुकी है।
साउथ अफ्रीका में 10 लाख से ज्यादा केस
साउथ अफ्रीका में कोरोना के मामले 10 लाख के पार पहुंच गए हैं। वायरस के नए स्ट्रेन की वजह से यहां कोविड के मामले में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यहा अब तक 10 लाख 4 हजार 431 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 26 हजार लोगों की जान जा चुकी है।
इजराइल में तीसरा लॉकडाउन लगाया गया
इजराइल में तीसरी बार लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, वैक्सीनेशन शुरू होने के बावजूद देश में रविवार से नेशनवाइड लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है। यह कम से कम 2 हफ्तों तक चलेगा। इसमें शाम 5 बजे के बाद जरूरी कामों में लगे वर्कर्स को छोड़कर लोगों को अपने घर से 1000 मीटर के दायरे में ही रहने की हिदायत दी गई है। रेस्टोरेंट और दुकानों से सिर्फ होम डिलिवरी ही की जाएगी।
ब्राजील के वाइस प्रेसिडेंट को कोराना
ब्राजील के वाइस प्रेसिडेंट हैमिल्टन माउरावो की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रविवार को उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, वे अपने ऑफिशियल रेजिडेंस में ही आइसोलेट रहेंगे। इससे पहले राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो जुलाई में कोरोना से संक्रमित हो गए थे।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26