Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

स्लीपर बस–ट्रेलर की भीषण टक्कर, मां-बेटे समेत 4 यात्रियों की मौत, 5 घायल

rk
3 months ago
स्लीपर बस–ट्रेलर की भीषण टक्कर, मां-बेटे समेत 4 यात्रियों की मौत, 5 घायल

स्लीपर बस–ट्रेलर की भीषण टक्कर, मां-बेटे समेत 4 यात्रियों की मौत, 5 घायल

भरतपुर। सेवर थाना क्षेत्र में आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कासगंज (उत्तर प्रदेश) से जयपुर जा रही स्लीपर बस सेवर पुल पर खड़े एक ट्रेलर में जा घुसी, जिससे मां-बेटे समेत चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब 2:30 बजे हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और अंदर फंसे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सेवर थाना के एसआई अवधेश ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। चार लोगों को मृत घोषित किया गया, जबकि घायलों को तुरंत आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

हादसे में सतोवा, मथुरा (यूपी) निवासी गीता (38) पत्नी रामवीर और उनके 8 वर्षीय बेटे कान्हा की मौत हो गई। इसके अलावा ड्राइवर मुक्खन सिंह (28) पुत्र खेम सिंह, निवासी कठूमर (अलवर) और मुस्लिम (40) पुत्र इस्माइल, निवासी कासगंज की भी जान चली गई। बस बुरी तरह चकनाचूर हो गई थी, जिसमें शव फंस गए थे—काफी मशक्कत के बाद उन्हें निकाला गया। मृतका गीता अपने पति रामवीर और बेटे कान्हा के साथ खाटूश्याम जी के दर्शन के लिए जा रही थीं। रामवीर भगवान की मूर्तियों के लिए कागज की पगड़ियां बनाते हैं और हर महीने खाटूश्याम जी माल सप्लाई करने जाते हैं। इस बार पत्नी-बेटे को साथ लाए थे। हादसे में रामवीर गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शी राजेश ने बताया कि रात में घना कोहरा था। सड़क पर खराब ट्रेलर खड़ा था, लेकिन उसके पीछे कोई बैरिकेड या चेतावनी संकेत नहीं लगे थे। कोहरे के कारण बस चालक को ट्रेलर नहीं दिखा और बस उसमें जा घुसी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों की पड़ताल जारी है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #khulasa news #KHULASAONLINE
Share: