Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Breaking News

सड़ांध मारता ट्रैफिक सिस्टम:: चालान काटने तक सीमित पुलिस की भूमिका,देखे वीडियो

rk
Bikaner
4 months ago
चालान काटने तक सीमित पुलिस की भूमिका,देखे वीडियो

सड़ांध मारता ट्रैफिक सिस्टम:

 

बीकानेर। शहर की स्थिति अभी ये है कि जिस चौराहे से गुजरोगे वहां आपको जाम ही जाम नजर आएगा। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह है बिना प्लानिंग के ट्रैफिक प्लान बनाना। शहर की यातायात व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह चरमराई हुई है। हालात ऐसे हो चुके हैं कि शहर के किसी भी प्रमुख चौराहे से गुजरना आमजन के लिए चुनौती बन गया है। सुबह से लेकर देर शाम तक जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे न केवल आम नागरिक बल्कि स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और मरीज तक परेशान हैं। ट्रैफिक अव्यवस्था का सबसे बड़ा कारण बिना किसी ठोस योजना के लागू किया गया ट्रैफिक प्लान बताया जा रहा है।

इन क्षेत्रों में जाम
शहर के पुलिस लाइन क्षेत्र, गंगानगर चौराहा, पब्लिक पार्क, म्यूज़ियम सर्कल और जूनागढ़ से सदर थाना जाने वाली सड़क पर रोजाना लंबा जाम देखने को मिल रहा है। इन इलाकों में वाहनों की कतारें जाती हैं। कई बार तो स्थिति इतनी बिगड़ जाती है कि एंबुलेंस जैसे आपातकालीन वाहनों को भी रास्ता नहीं मिल पाता।

केवल चालान
स्थानीय लोगों का कहा है कि ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के बजाय पुलिस केवल चालान काटने में व्यस्त है। अवैध पार्किंग, गलत दिशा में चलने वाले वाहन और सड़क पर अतिक्रमण जैसी समस्याओं पर सख्ती से कार्रवाई नहीं की जा रही। चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मी यातायात को सुचारु करने के बजाय मोबाइल में चालान काटते नजर आते हैं, जिससे जाम और अधिक बढ़ जाता है। संकरे रास्तों पर भारी वाहनों की आवाजाही और बाजार क्षेत्रों में बेतरतीब पार्किंग से हालात बद से बदतर हो रहे हैं। प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की सक्रिय तैनाती, सिग्नल सिस्टम का सुधार, वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था और अतिक्रमण हटाने जैसी ठोस कार्रवाई की आवश्यकता है। यदि समय रहते यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में शहर की हालत और बदतर हो सकती है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner #Breaking News
Share: