Khulasa Online
Header Ad 1
Breaking
• सेना की बढ़ेगी ताकत : इन विमानों के खरीद को मिली मंजूरी, इतने लाख करोड़ रुपये का है रक्षा सौदा • सरकार ने कसा शिकंजा : अब सोशल मीडिया पर ये गलती पढ़ेगी भारी, लगेगा भारी भरकम जुर्माना • राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ को लेकर केंद्र सरकार ने नए दिशानिर्देश किए जारी, स्कूलों में राष्ट्रगीत के बाद शुरू होगी पढ़ाई • पूर्व सेना प्रमुख नरवणे की अप्रकाशित किताब के सर्कुलेशन पर एफआईआर दर्ज, राहुल गांधी इसकी कॉपी लेकर संसद पहुंचे थे, दावा किया- चीन ने लद्दाख में घुसपैठ की थी • क्या है लोकसभा स्पीकर को हटाने की प्रक्रिया : विपक्ष ला सकता है अविश्वास प्रस्ताव • सेना की बढ़ेगी ताकत : इन विमानों के खरीद को मिली मंजूरी, इतने लाख करोड़ रुपये का है रक्षा सौदा • सरकार ने कसा शिकंजा : अब सोशल मीडिया पर ये गलती पढ़ेगी भारी, लगेगा भारी भरकम जुर्माना • राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ को लेकर केंद्र सरकार ने नए दिशानिर्देश किए जारी, स्कूलों में राष्ट्रगीत के बाद शुरू होगी पढ़ाई • पूर्व सेना प्रमुख नरवणे की अप्रकाशित किताब के सर्कुलेशन पर एफआईआर दर्ज, राहुल गांधी इसकी कॉपी लेकर संसद पहुंचे थे, दावा किया- चीन ने लद्दाख में घुसपैठ की थी • क्या है लोकसभा स्पीकर को हटाने की प्रक्रिया : विपक्ष ला सकता है अविश्वास प्रस्ताव
Sidebar Ad 1
Sidebar Ad 2
Sidebar Ad 3
Article Ad 1

पुष्करणा सावा – परकोटा बनेगा छत, शहरवासी बारात, सैकड़ों जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

3 days ago
पुष्करणा सावा – परकोटा बनेगा छत, शहरवासी बारात, सैकड़ों जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

पुष्करणा सावा – परकोटा बनेगा छत, शहरवासी बारात, सैकड़ों जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

बीकानेर। पुष्करणा ब्राह्मण समाज का सामूहिक विवाह (सावा) मंगलवार को होगा। पुष्करणा सावे पर पुष्करणा ब्राह्मण समाज सहित विभिन्न समाज और जातियों के सैकड़ों जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। एक दिन, एक मुहूर्त में होने वाली सैकड़ों शादियों से परकोटा क्षेत्र छत बनेगा और शहरवासी बाराती। पुष्करणा सावे को लेकर सावा क्षेत्र दुल्हन की तरह सज चुका है। गली-मोहल्लों से चौक-चौराहो और मुख्य मार्गों पर रंगीन रोशनी की जगमगाहट है। कलात्मक रूप से चौक प्रांगण सज चुके हैं। हर घर और गली-मोहल्लों तक भवनों से मांगलिक गीतों की गूंज सुनाई दे रही है। विवाह वाले घरों में मांगलिक परंपराओं का दौर चल रहा है।

पुष्करणा सावे की विशेष पहचान विष्णुरूपी दूल्हे हैं। शताब्दियों पुरानी परंपरा के तहत दूल्हे विष्णुरूप में बिना घोड़ी, रथ, बैण्ड, डीजे के बारातियों के साथ विवाह करने पहुंचेंगे। विष्णुरूपी दूल्हों के सिर पर खिड़किया पाग, बनियान, पीतांबर, ललाट पर पेवड़ी और नंगे पांव शंख ध्वनि और झालर की झंकार के बीच अपने ससुराल पहुंचेंगे। पुष्करणा सावे पर पारंपरिक विष्णुरूप में विवाह करने के लिए जाने वाले दूल्हों का सम्मान किया जाएगा। मोहता चौक, बारह गुवाड़ चौक, फूंभड़ा पाटे के पास, नत्थूसर गेट के अंदर सहित अनेक स्थानों पर नकद राशि सहित विभिन्न तरह के उपहार प्रदान कर विष्णुरूपी दूल्हों का सम्मान किया जाएगा।

Article Ad 2
Tags: #bikaner
Share: