Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

देशभर में आज सरकारी बैंकों की हड़ताल, कैश ट्रांजैक्शन और चेक क्लियरेंस प्रभावित

rk
3 months ago
देशभर में आज सरकारी बैंकों की हड़ताल, कैश ट्रांजैक्शन और चेक क्लियरेंस प्रभावित

देशभर में आज सरकारी बैंकों की हड़ताल, कैश ट्रांजैक्शन और चेक क्लियरेंस प्रभावित

नई दिल्ली। देशभर में आज सभी सरकारी बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। पीटीआई के मुताबिक, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने एक दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है। हड़ताल के चलते सरकारी बैंकों में कैश ट्रांजैक्शन, चेक क्लियरेंस और अन्य काउंटर से जुड़े कार्य प्रभावित रहेंगे।

महीने के चौथे शनिवार (23 जनवरी), रविवार (25 जनवरी) और गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) की छुट्टी के बाद यह लगातार चौथा दिन होगा, जब सरकारी बैंकों का कामकाज प्रभावित रहेगा। हालांकि, बैंकों की ओर से शाखाएं पूरी तरह बंद रखने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। वहीं, प्राइवेट बैंकों में कामकाज सामान्य रूप से जारी रहेगा, क्योंकि वे UFBU का हिस्सा नहीं हैं।

हड़ताल की वजह क्या है?
बैंक यूनियनों और सरकार के बीच विवाद की मुख्य वजह 5-डे वर्किंग सिस्टम है। बैंक कर्मचारी लंबे समय से हफ्ते में केवल 5 दिन काम लागू करने की मांग कर रहे हैं। मार्च 2024 में इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनियनों के बीच हुए 12वें द्विपक्षीय समझौते में सभी शनिवारों को छुट्टी देने पर सहमति बनी थी, लेकिन अब तक इस संबंध में सरकारी अधिसूचना जारी नहीं हुई है।

यूनियनों का तर्क
यूनियनों का कहना है कि वे संतुलित कार्यप्रणाली चाहते हैं। इसके तहत कर्मचारी हर कार्यदिवस में 40 मिनट अतिरिक्त काम करने को भी तैयार हैं। वर्तमान व्यवस्था में बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को ही बंद रहते हैं। यूनियन चाहती है कि सरकार सभी शनिवारों की छुट्टी को लेकर तुरंत आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करे। हड़ताल के चलते आम लोगों को बैंक से जुड़े जरूरी कामों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: