Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बजट: केन्द्रीय बजट के बाद पक्ष व विपक्ष की अलग अलग आई प्रतिक्रिया, किसी ने राहत देने वाला बताया तो किसी ने दिशाहीन बजट बताया

rk
3 months ago
बजट: केन्द्रीय बजट के बाद पक्ष व विपक्ष की अलग अलग आई प्रतिक्रिया, किसी ने राहत देने वाला बताया तो किसी ने दिशाहीन बजट बताया


बजट: केन्द्रीय बजट के बाद पक्ष व विपक्ष की अलग अलग आई प्रतिक्रिया, किसी ने राहत देने वाला बताया तो किसी ने दिशाहीन बजट बताया

आज प्रस्तुत केंद्रीय बजट किसान, गरीब, दलित एवं बेरोजगार विरोधी है, इनके लिए इस बजट में कोई विशेष प्रावधान नही हैं जिससे इन वर्गो में बेरोजगारी फैलेगी एवं महंगाई बढ़ेगी
2. मनरेगा में 40 हिस्सा राज्यो को देने से काम का अधिकार जो दिया गया था, वह समाप्त हो जायेगा, प्राय सभी राज्य ऋण ग्रस्ता के शिकार हैं
3. उक्त बजट में विदेशी निवेशकों को 2047 तक निवेश करने पर कर की छूट दी गई हैं जबकि इसी तरह का निवेश देश के निवेशक करे तो उन्हे इस तरह की कर छूट की कोई घोषणा नही हैं
4. विदेश जाने वालो को कर राहत दी गई हैं, जबकि देशी पर्यटन को बढ़ाने हेतु कोई राहत नहीं दी गई हैं
5. कैंसर जैसी घातक बीमारी की दवाइयों हेतु वर्षभर में 2000 करोड़ का प्रावधान हैं, जो कि ऊँट के मुंह मे जीरे के बराबर हैं
6. राजस्थान दुर्लभ खनिजों का भंडार हैं, जबकि दुर्लभ खनिजो की खोज हेतु राजस्थान, बंगाल, मध्य प्रदेश जैसे राज्यो की उपेक्षा की गई हैं
7. राज्यो को केंद्रीय आय का 41त्न अंतरण कम हैं, इस अंतरण को बढ़ाने की आवश्यकता हैं
8. नई शिक्षा नीति केंद्रीय सरकार ने 2020 में लागू की, किंतु इसके क्रियान्व्यन हेतु बजट में व्यापक प्रावधानों का अभाव है
पूर्व मंत्री
 बी.डी. कल्ला
पूर्व महापौर बीकानेर एवं पीसीसी सदस्य हाजी मक़सूद अहमद ने केन्द्रीय बजट दिशाहीन व भारतीय मुद्रा की वैल्यू घटाने वाला बजट बताते हुए कहा केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमन द्वारा पेश किया गया बजट सिर्फ़ विकसित भारत व स्मार्ट सिटी के सपने दिखा ने वाला बजट है गऱीब बेरोजग़ारी किसान मिडिल वर्ग के साथ छलावा है यह बजट बुनियादी ढाँचे को कमज़ोर करने वाला है यह बजट देश को विदेश नीति के हवाले करने वाला बजट है फर्टिलाइजर्स की तरफ़ कोई ध्यान नहीं दिया गया है जो किसानों के लिए निराशा जनक है राजस्थान के साथ भी सौतेला व्यवहार किया गया है
पूर्व महापौर
हाजी मकसदू अहमद

 


यह बजट करदाताओं, खासकर मध्यम वर्ग को कोई ठोस राहत नहीं देता।
आयकर स्लैब में बड़े बदलाव न होने से वेतनभोगी वर्ग की निराशा बढ़ी है।
महंगाई के मुकाबले टैक्स छूट और कटौतियाँ नाकाफी साबित होती हैं।
जीएसटी को सरल करने और छोटे व्यापारियों को राहत देने के उपाय कमजोर रहे।
युवाओं के लिए रोजगार के स्पष्ट और बड़े अवसरों की कमी साफ नजऱ आती है।
कुल मिलाकर यह बजट ज़मीन की समस्याओं से ज़्यादा, आंकड़ों और योजनाओं तक सीमित दिखता है।
 सीए श्याम सुंदर मूंदड़ा
 कांग्रेस जिला अध्यक्ष ( सीए सेल बीकानेर देहात )


ये बजट गांव और गरीब की, कृषि और किसान की तस्वीर तथा तकदीर बदलने वाला बजट है मोदी सरकार का किसानों के लिए बहुत बड़ा तोहफा है: श्याम पंचारिया
बीकानेर भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने  बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा यह बजट केवल आंकड़ों का बजट नहीं है बल्कि भारत के उज्ज्वल भविष्य का रोडमैप है वर्ष 2026-27 का बजट गांव और गरीब की, कृषि और किसान की तस्वीर तथा तकदीर बदलने वाला बजट है भारतीय कृषि विकसित बने और किसान आत्मनिर्भर हों इसके लिए बजट में कृषि तथा संबद्ध क्षेत्र हेतु 1,62,671 करोड़ का प्रावधान किया है किसानो के लिए ्रढ्ढ एग्री टूल की शुरुआत कृषि क्षेत्र में तकनीक के समावेश से उत्पादन बढ़ान मे  मदद करेगी ये मोदी सरकार का किसानों के लिए बहुत बड़ा तोहफा है किसान, युवा, महिलाएं मुझे लगता है कि किसी को भी नजरअंदाज नहीं किया गया है सभी क्षेत्रों को बजट में पूरी तरह से शामिल किया गया है ये स्वागत योग्य बजट है यह आशाओं का बजट है यह एक दूरदर्शी बजट है जो शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचे, रेलवे और पर्यटन विकास पर केंद्रित ह यह बजट वित्तीय समृद्धि की नींव रखेगा।
भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया


आत्मनिर्भर और विकसित भारत सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि सरकार का स्पष्ट संकल्प है: मनीष सोनी
बीकानेर भाजपा मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता का बजट है यह बजट साबित करता है कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि सरकार का स्पष्ट संकल्प है इस बजट में मध्यमवर्गीय परिवार के साथ ही हर वर्ग का ध्यान रखा गया है वर्ष 2047 में विकसित भारत के आधारभूत ढांचे की परिकल्पना इस बजट में की गई है किसान, मजदूर, महिला और युवा इन चारों वर्गों का बजट में पूर्ण रूप से ध्यान रखा गया है।
भाजपा मीडिया संयोजक मनीष सोनी

बजट से स्पष्ट है कि भारत वैश्विक आर्थिकी में अपनी भूमिका और भी बड़ी करने जा रहा है: पंकज अग्रवाल
बीकानेर भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री पंकज अग्रवाल ने कहा कि बजट में मां लक्ष्मी का आशीर्वाद है यह भारत के युवाओं को आत्मनिर्भरता, किसानों को अधिक आय, नारी शक्ति को सम्मान व स्वाभिमान तथा विशेष रूप से मध्यम एवं निम्न आय वर्ग को बेहतर जीवन स्तर प्रदान करने वाला बजट है प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया ने एक नया और सशक्त भारत देखा है इस बजट से स्पष्ट है कि भारत वैश्विक आर्थिकी में अपनी भूमिका और भी बड़ी करने जा रहा है।
भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री पंकज अग्रवाल

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: