Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर: अब इस हॉस्पिटल के लिए बनेगी नई बिल्डिंग, खर्च होंगे इतने करोड़ रुपए

rk
2 months ago
बीकानेर: अब इस हॉस्पिटल के लिए बनेगी नई बिल्डिंग, खर्च होंगे इतने करोड़ रुपए

बीकानेर: अब इस हॉस्पिटल के लिए बनेगी नई बिल्डिंग, खर्च होंगे इतने करोड़ रुपए 
बीकानेर।  सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के नाक, कान और गला (ईएनटी) विभाग के लिए अलग से तीन मंजिला बिल्डिंग बनेगी। इससे मरीजों को उपचार में बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। बिल्डिंग का निर्माण तीन चरणों में होगा। पहले चरण में 3.36 करोड़ से ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर प्लान किया गया है। पीबीएम हॉस्पिटल में नाक, कान और गला विभाग के लिए अलग से नई बिल्डिंग के निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सुरेंद्र कुमार ने 3.36 करोड़ रुपए की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। निर्माण एजेंसी पीडब्ल्यूडी को बनाया गया है। बिल्डिंग का नक्शा तैयार कर जल्दी ही टेंडर जारी किए जाएंगे।

नई बिल्डिंग का निर्माण ईएनटी की पुरानी बिल्डिंग परिसर में खाली पड़ी जमीन पर होगा। ग्राउंड फ्लोर पर ओपीडी के लिए बड़ा हॉल रखा जाएगा। उसमें डॉक्टरों के चैंबर होंगे। मरीजों के लिए वेटिंग एरिया बनेगा। पूरी बिल्डिंग फायर सिस्टम से लैस होगी। वर्तमान बिल्डिंग करीब 19 साल पुरानी होने के कारण जर्जर हो चुकी है। उसमें फायर सिस्टम भी नहीं है। कुछ माह पूर्व स्किन विभाग के एक कक्ष में आग लगने की घटना हो चुकी है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner
Share: