
बीकानेर से खबर- तीन बच्चों की मां को गोली देकर मारने का किया प्रसास, मुकदमा दर्ज






खुलासा न्यूज, बीकानेर। जिले में दहेज के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दहेज के खातिर महिलाओं को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त किया जा रहा है। ताजा मामला महिला पुलिस थाने का है।
विवाहिता को परेशान करने और जान से मारने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने महिला थाने में अपने पति अजय कुमार,ससुर रामशरण,सास सरोज निवासी श्रीगंगानगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना मई महीने की है। प्रार्थिया ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2004 में हुई है। जिसके 3 बच्चे है। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों ने उसे कम दहेज लाने की बात को लेकर आए दिन परेशान करते थें। ससुराल पक्ष कभी नकदी की मांग करता तो कभी कुछ और जिसकी पूर्ति प्रार्थिया नही कर पायी। जिसके चलते आरोपियों ने प्रार्थिया को पहले तो ऐविल गोली ज्यादा मात्रा में खिलाकर मारने का प्रयास किया। जिसके बार आराोपियों ने उसके साथ मारपीट और स्त्रीधन हड़प कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने धारा 307 सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


