Gold Silver

रेल यात्रियों के लिए खबर, ये रेलसेवाएं रहेगी प्रभावित

खुलासा न्यूज बीकानेर। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार भिवानी स्टेशन पर वॉशिंग लाइन पर गाडिय़ों की अधिकता/विलंबता के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  1. गाडी संख्या 54782, रेवाड़ी-बठिंडा रेलसेवा जो दिनांक 06.01.25 को रेवाड़ी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा रेवाड़ी के स्थान पर अपने निर्धारित समय पर भिवानी से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा रेवाड़ी-भिवानी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  1. गाडी संख्या 54787, भिवानी-रेवाड़ी रेलसेवा दिनांक 06.01.25 को रद्द रहेगी।

रीशड्यूल रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से) 1. गाडी संख्या 14795, भिवानी-कालका रेलसेवा दिनांक 06.01.2025 को भिवानी स्टेशन से अपने निर्धारित समय 04.20 बजे से 02 घंटे देरी अर्थात 06.20 बजे प्रस्थान करेगी।

  1. गाडी संख्या 14118, भिवानी-प्रयागराज रेलसेवा दिनांक 05.01.25 को भिवानी स्टेशन से अपने निर्धारित समय 19.35 बजे से 06 घंटे 45 मिनट देरी से अर्थात रात्री 02.20 बजे प्रस्थान करेगी।

यात्री सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 22915/22916 बांद्रा टर्मिनस- हिसार- बांद्रा टर्मिनस में 3 अतिरिक्त कोच बढ़ाए

यात्री सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 22915/22916 बांद्रा टर्मिनस- हिसार- बांद्रा टर्मिनस सप्ताहिक गाड़ी में दो 3ह्म्स्र एसी सहित कुल 3 डिब्बे अतिरिक्त लगाएं गए हैं। गाड़ी संख्या 22915 बांद्रा टर्मिनस- हिसार प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 06.01.2025 को चलेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22916 हिसार- बांद्रा टर्मिनस दिनांक 07.01.2025 को प्रारंभिक स्टेशन से चलेगी।

Join Whatsapp 26