खुशाल चंद रंगा स्मृति खेल पत्रकारिता अवार्ड मनोज व्यास को - Khulasa Online खुशाल चंद रंगा स्मृति खेल पत्रकारिता अवार्ड मनोज व्यास को - Khulasa Online

खुशाल चंद रंगा स्मृति खेल पत्रकारिता अवार्ड मनोज व्यास को

खुलासा न्यूज बीकानेरी। सखा संगमज् बीकानेर की ओर से इस वर्ष का खुशालचंद रंगा स्मृति खेल पत्रकारिता अवार्ड खेल लेखक मनोज व्यास को दिया जाएगा। व्यास को यह सम्मान 7 जनवरी को जेएनवी स्थित जीजी-बाबूजी निकुंज में आयोजित समारोह के दौरान दिया जाएगा। सखा संगम के अध्यक्ष एनडी रंगा ने बताया कि राजस्थान की पहली खेल पत्रिका च्क्रीडांचलज् के सम्पादक तथा जिला क्रीड़ा परिषद के सचिव स्व. खुशाल चंद रंगा की स्मृति में प्रतिवर्ष यह अवार्ड अर्पित किया जाता है। इस बार यह सम्मान खेल लेखक मनोज व्यास को दिया जाएगा। व्यास पिछले तीन दशकों से खेल लेखन में सक्रिय हैं तथा देश के सभी प्रतिष्ठित समाचार पत्र-पत्रिकाओं में उनके आलेख प्रकाशित हो चुके हैं। व्यास वर्ष 2006 से पश्चिमी राजस्थान खेल लेखक संघ के अध्यक्ष भी हैं।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26